RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, 7 अगस्त से परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Aug 2025 9:39 AM
इंडियन रेल की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC Result 2025 OUT Soon)
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम के लिए परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होने वाली हैं. इसके लिए एडमिट कार्ड आज यानी 4 अगस्त 2025 को जारी हो सकता है. आरआरबी की तरफ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा.
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडर ग्रेजुएट स्तर की एनटीपीसी परीक्षा (CEN 06/2024 – NTPC UG) के लिए तैयारी पूरी कर ली है. यह परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें. माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड 4 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा.
RRB NTPC Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CEN 06/2024 NTPC UG Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें.
RRB NTPC UG एग्जाम पैटर्न
पहले चरण की CBT परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 प्रश्न गणित (Maths) और 30 प्रश्न रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस से होंगे. उम्मीदवारों को यह प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर सोच-समझकर दें और तुक्का लगाने से बचें.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3693 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के लिए 2022 पद, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 361 पद, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 990 पद, रेल क्लर्क के लिए 72 पद और PwBD (संशोधित रिक्तियां) श्रेणी के अंतर्गत 248 पद शामिल हैं. इन सभी पदों के लिए परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: SSC चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी! कहा- गड़बडियां हुईं, लेकिन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










