ePaper

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

Updated at : 02 Sep 2025 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
IB ACIO Exam 2025

RPSC Senior Teacher Exam 2025 (सांकेतिक फोटो)

RPSC Senior Teacher Exam 2025: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स सिटी स्लिप में एग्जाम की डिटेल्स देख सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC Senior Teacher Exam 2025: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती के लिए इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने (RPSC Senior Teacher Exam 2025) के लिए उम्मीदवारों की सिटी स्लिप जारी कर दी है. जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं, वे अपनी सिटी स्लिप में परीक्षा का स्थान और समय देखकर तैयारी कर सकते हैं. यह दस्तावेज परीक्षा के लिए जरूरी है और बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश संभव नहीं होगा.

RPSC सीनियर टीचर भर्ती राजस्थान में शिक्षक बनने का महत्वपूर्ण मौका है. परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक आयोजित होनी है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में कई स्कूलों में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिटी स्लिप को डाउनलोड करके इसका प्रिंट अवश्य कर लें और परीक्षा हॉल में ले जाएं.

RPSC Senior Teacher Exam 2025: सीनियर टीचर एग्जाम

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Senior Teacher Exam 2025 City Slip” लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक खोलने के बाद आपको लॉगिन पेज दिखाई देगा. यहां अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे ध्यान से चेक करें और PDF में डाउनलोड करें.
  • डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें, ताकि परीक्षा के दिन आपके पास एक हार्ड कॉपी रहे.

RPSC Senior Teacher Exam 2025 City Slip Download Link

एग्जाम सेंटर का पता

सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र सही है और समय सही है. परीक्षा के लिए समय पर पहुंचना आवश्यक है और परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल वैध सिटी स्लिप और पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा. उम्मीदवार अपनी तैयारी पर फोकस करें और परीक्षा के दिन सभी निर्देशों का पालन करें.

एडमिट कार्ड जल्द

बता दें कि राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर भर्ती के लिए जारी सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड ना समझें. RPSC की ओर से सभी आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपडेट ले सकते हैं. एडमिट कार्ड 4 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: RPSC से कुमार विश्वास की पत्नी ने दिया इस्तीफा, मंजू शर्मा रखती हैं ये डिग्रियां

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola