RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज एडमिट कार्ड hcraj.nic.in पर जारी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jul 2025 3:36 PM
RSSB Patwari Exam 2025
RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज भर्ती (प्रीलिम्स) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी hcraj.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लंबे समय से इंतजार था. अब उम्मीदवार hcraj.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह एडमिट कार्ड सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए है. परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 (रविवार) को किया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.
RHC Civil Judge Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
- “Civil Judge Cadre – Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज पर अपना User ID और Password या Application Number और DOB दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर निकालें.
RHC Civil Judge Admit Card 2025 Download Link
इन बातों का रखें ध्यान
RHC सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के सवाल पूछे जाएंगे. पेपर कुल 100 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें लॉ, इंग्लिश, हिंदी और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (ID Proof) जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंधित हैं.
ये भी पढ़ें: BCA करने के 5 बड़े फायदे, इन फील्ड्स में मिलती है लाखों की नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










