Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा पर लेटेस्ट अपडेट, 3727 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Jun 2025 4:23 PM

विज्ञापन

Rajasthan Patwari Exam 2025

Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट आया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) के चेयरमैन आलोक राज ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीखों पर लेकर घोषणा की है.

विज्ञापन

Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से 3727 पटवारी भर्ती को लेकन नोटिफिकेशन जारी हुआ है. RSMSSB के चेयरमैन आलोक राज ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीखों को लेकर जानकारी साझा की है. चेयरमैन आलोक राज ने खुद पुष्टि की है कि पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी.

लंबे समय से पटवारी भर्ती को लेकर तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है. अब जबकि परीक्षा की तिथि निश्चित हो चुकी है, उम्मीदवार अपनी रणनीति के साथ फाइनल रिविजन और प्रैक्टिस टेस्ट की ओर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

Rajasthan Patwari Exam 2025: परीक्षा की तारीख घोषित

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 मार्च 2025 तक का समय मिला था. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रतियोगिता और भी कड़ी मानी जा रही है क्योंकि पदों की संख्या सीमित है और आवेदकों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है.

राजस्थान पटवारी एग्जाम पैटर्न

राजस्थान पटवारी परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, हिंदी, और राजस्थान का भूगोल, इतिहास एवं संस्कृति जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहती है. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें और मॉक टेस्ट नियमित रूप से दें.

RSMSSB ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही है. साथ ही, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगी.

11 मई को होने वाली थी परीक्षा

राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 की तारीख पहले 11 मई 2025 तक तय की गई थी. अब यह परीक्षा 17 अगस्त को होने वाली है. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सही रणनीति अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह से बचें.

नीट में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन

पिता IPS, पति IAS और खुद इंजीनियरिंग के बाद क्लियर किया UPSC, बगैर कोचिंग रचा इतिहास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola