Rajasthan Board Exam 2026 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, पहले ही दिन अंग्रेजी का पेपर

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :19 Dec 2025 9:38 PM
विज्ञापन
Rajasthan Board Exam 2026

Rajasthan Board Exam 2026: छात्रों की सांकेतिक फोटो AI Generated

Rajasthan Board Exam 2026 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी.

विज्ञापन

Rajasthan Board Exam 2026 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (Rajasthan Board Exam 2026) 12 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी. कक्षा 10वीं के लिए पहले ही दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि RBSE 10th और 12th बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि अब वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें.

Rajasthan Board Exam 2026: 6193 केंद्रों पर होगी परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर इस बार बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. पूरे प्रदेश में कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 51 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जा सके.

RBSE ने जारी की डेटशीट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की डेटशीट

परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों को कुल 6 दिन का अवकाश भी मिलेगा. इनमें चार रविवार शामिल हैं. वहीं दो छुट्टियां होली और धुलंडी पर्व के कारण रहेंगी. बोर्ड का मानना है कि इन छुट्टियों से छात्रों को रिवीजन और मानसिक आराम का समय मिलेगा. हालांकि बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन छुट्टियों की वजह से परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: UGC NET 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से, देखें सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola