Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर

NTA नोटिस
NTA Notice: NTA ने X पर नोटिस शेयर किया. ये नोटिस एनटीए के बाकी नोटिस से अलग है. सोशल मीडिया यूजर्स इस नोटिस को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
NTA Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा देने वाले छात्रों को जागरूक करने के लिए इस बार एक नया और मजेदार तरीका अपनाया है. NTA ने सोशल मीडिया पर फनी मीम्स (NTA Funny Memes) के जरिए छात्रों को एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम बताए हैं. NTA ने कहा कि एग्जाम सेंटर पर कैलकुलेटर ले जाना पूरी तरह से मना है.
NTA ने X पर शेयर किया नोटिस
NTA ने X पर नोटिस शेयर किया. हालांकि, ये आम ऑफिशियल नोटिफिकेशन जैसा नहीं है. NTA ने मीम के जरिए स्टूडेंट्स को परीक्षा गाइडलाइंस से अवेयर किया. NTA ने कहा परीक्षा दिन के मिथ्य बस्टर. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है. किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल नोटिफिकेशन को फॉलो करें.
मीम्स में क्या था खास?
NTA द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में कैलकुलेटर को लेकर मजेदार स्टाइल में अलर्ट किया गया. इस तरह के क्रिएटिव कंटेंट से छात्रों को नियम आसानी से समझ में आ रहे हैं और वे उन्हें याद भी रख पा रहे हैं. NTA के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया यूजर्स ने NTA के इस नोटिस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि NTA ने कौन सा Gen Z इंटर्न हायर कर लिया है जो ऐसे-ऐसे मीम्स लग रहा है.

NTA पहले भी शेयर कर चुकी है मीम्स
यह पहली बार नहीं है जब NTA ने मीम्स या मजेदार स्टाइल में कोई नोटिस जारी की हो. इससे पहले NTA ने धुरंधर फिल्म के अंदाज में CUET PG Answer Key 2026 को लेकर अपडेट जारी किया था. स्टूडेंट्स CUET PG आंसर की जारी किए जाने का वेट कर रहे थे. ऐसे में NTA ने धुरंधर फिल्म के फेमस डायलॉग में स्टूडेंट्स से कहा बच्चा है तू मेरा CUET PG की आंसर की जल्द जारी होगी. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एग्जाम सीजन चल रहा है. आने वाले समय में एनटीए की कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in पर करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




