ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां चेक करें पूरा टाइम टेबल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Sep 2025 6:35 PM

विज्ञापन

NIOS Date Sheet 2025 (सांकेतिक फोटो)

NIOS Date Sheet 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी NIOS ने 10वीं और 12वीं के सितंबर-अक्टूबर 2025 सेशन की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. यह डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है. छात्र-छात्राएं इसे वेबसाइट पर जाकर या सीधे लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

NIOS Date Sheet 2025: एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम 14 अक्टूबर से शुरू होंगे और 18 नवंबर 2025 तक चलेंगे. 10वीं का पहला पेपर प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा विषय का होगा. वहीं 12वीं कक्षा का पहला पेपर संस्कृत साहित्य या उद्यमिता विषय से होगा. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी.

NIOS Date Sheet 2025: कब होगी कौन सी परीक्षा?

कक्षा 10वीं का अंतिम पेपर गृह व्यवस्था, कैटरिंग प्रबंध, खाद्य संसाधन, होटल स्वागत कार्यालय संचालन, फलों एवं सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास (सिद्धांत), कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन, डाटा एंट्री ऑपरेशंस, वेब डेवलपमेंट, सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस, कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव और योग सहायक जैसे विषयों में होगा.

वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी NIOS की तरफ से 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर लेखांकन और संस्कृत व्याकरण जैसे विषयों का होगा. विषय और तारीख के अनुसार पूरा टाइम टेबल विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

NIOS Exam की टाइमिंग

एनआईओएस की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में कराई जाएंगी. इनकी टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक या शाम 5:30 बजे तक रखी गई है. अलग-अलग पेपर्स के लिए समय सीमा अलग होगी. कुछ पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं कुछ विषयों के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और अपनी तैयारी पूरी रखें.

यह भी पढ़ें: स्कूल से लेकर IIT-IIM तब सभी उठा सकते हैं SBI की स्कॉलरशिप का लाभ, आप भी जानें 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola