नीट री-एग्जाम के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, परीक्षा 21 जून को

Updated:
विज्ञापन
NEET Re Exam 2026 Admit Card Soon

डॉक्टर की सांकेतिक तस्वीर (PC-कैन्वा)

NEET Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स किसी प्रकार की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

विज्ञापन

NEET Re Exam 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG Re-Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है. जिन उम्मीदवारों ने Re-Exam में शामिल होना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी उसमें उपलब्ध होगी.

NTA द्वारा प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सकें.

कैसे डाउनलोड करें NEET Re-Exam 2026 Admit Card?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • सभी विवरण ध्यान से जांच लें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • रोल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026
अप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

नीट री-एग्जाम 21 जून के लिए जरूरी गाइंडलाइंस

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ अपने साथ अवश्य रखें. यदि निर्देशों में उल्लेख किया गया हो तो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाएं. साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- मरीजों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली डॉ सेजल, NEET UG में मिले थे इतने मार्क्स

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola