NEET PG 2024 Exam City Allotment Slip: एनबीईएमएस ने जारी किया नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Aug 2024 11:17 AM
NEET PG 2024 Exam City Allotment Slip जारी, यहां से करें चेक
NEET PG 2024 Exam City Allotment Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2024 के लिए शहर आवंटन विवरण जारी कर दिया है. पहले यह विवरण 29 जुलाई को जारी होना था, लेकिन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने इसे स्थगित कर दिया है.
NEET PG 2024 Exam City Allotment Slip Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बुधवार रात को नीट पीजी (NEET PG 2024) परीक्षा सीटी अलॉटमेंट स्लीप उम्मीदवारों के साथ शेयर किया. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पहले कहा था कि परीक्षा शहर की जानकारी ईमेल के माध्यम से साझा की जाएगी, लेकिन परीक्षा के उम्मीदवारों ने बताया है कि उन्हें यह एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हुआ है. जिन लोगों ने अभी तक नीट पीजी (NEET PG 2024) परीक्षा सीटी अलॉटमेंट जानकारी की जांच नहीं की है, उन्हें बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड फोन नंबर के एसएमएस इनबॉक्स की जांच करनी चाहिए.
एनबीईएमएस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं
होमपेज पर नीट पीजी (NEET PG 2024) सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
अगली विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
विवरण सबमिट करें और अपनी नीट पीजी (NEET PG 2024) सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें.
एनबीईएमएस ने केवल उन शहरों के नाम बताए हैं, जहां उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र होंगे. परीक्षा केंद्रों के विस्तृत पते एडमिट कार्ड पर अंकित होंगे. नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी किए जाएंगे. स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
पहले इस दिन आयोजित होने वाली थी नीट पीजी परीक्षा
मूल रूप से 23 जून के लिए निर्धारित नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया था. संशोधित तिथि की घोषणा के बाद, एनबीईएमएस (NBEMS) ने 185 परीक्षा शहरों की सूची साझा की और उम्मीदवारों से अपनी पसंद के चार शहर चुनने को कहा. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्रों का कोई विकल्प नहीं दिया, उन्हें देश में कहीं भी एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










