KVS NVS Exam City Slip 2025 Out: एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड जारी? पहले जानें अंतर, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Dec 2025 12:08 PM

विज्ञापन

केवी एनवीएस एग्जाम सिटी स्लिप जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KVS NVS Exam City Slip 2025 Out: KVS और NVS परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां देखें प्रक्रिया.

विज्ञापन

KVS NVS Exam City Slip 2025 Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. परीक्षा बोर्ड ने सिटी स्लिप जारी कर दी है. कई लोगों को ये कंफ्यूजन है कि ये एडमिट कार्ड है या सिटी स्लिप. आइए, जानते हैं दोनोंं के बीच का अंतर और सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया. साथ ही जानेंगे कि एडमिट कार्ड पर क्या अपडेट है.

Difference Between City Slip and Exam City: सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?

बहुत से कैंडिडेट्स को कई बार सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर नहीं समझ पाते हैं या कंफ्यूज हो जाते हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिटी स्लिप पर परीक्षा शहर की जानकारी दी होती है, जोकि अमूमन परीक्षा से 10-15 दिन पहले जारी किया जाता है. वहीं एडमिट कार्ड (Admit Card) एंट्री टिकट है, जिसके बिना आपको परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ये परीक्षा के 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है.

KVS NVS Exam Admit Card Update: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, और navodaya.gov.in जैसी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानकारी हासिल करें.

KVS NVS Exam City Slip 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या KVS/NVS के भर्ती सेक्शन पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “View/Download Exam City Intimation Slip for KVS/NVS Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी Application Number और Password दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी दिखाई दे जाएगी.
  • स्लिप को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें- UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola