आज से सिर्फ 5 दिन के अंदर कर लें JET परीक्षा के लिए Apply, फिर नहीं मिलेगा मौका

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Oct 2025 6:45 AM

विज्ञापन

JPSC JET परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JPSC JET Registration Last Date: JPSC की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट नजदीक है. कैंडिडेट्स 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 है. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स देखें.

विज्ञापन

JPSC JET Registration Last Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द-से-जल्द आवेदन करें. JET के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 है. 

JPSC JET Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन?  

पहले जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2025 थी. बाद में इसे बढ़ाकर 30 अक्टूबर (रात 11.4 बजे) कर दिया गया. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो एक से तीन नवंबर शाम पांच बजे तक खुली रहेगी. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं. 

JPSC JET Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (General Candidates) और EWS के पास UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए. वहीं BC-I, BC-II, SC, ST, and PwBD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है. 

JPSC JET Exam Pattern: देखें परीक्षा का पैटर्न 

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) में दो पेपर होंगे. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा, और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

पहला पेपर 

पहला पेपर शिक्षण और शोध क्षमता पर आधारित होगा. इसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 100 होगा.

दूसरा पेपर 

दूसरा पेपर उम्मीदवार के संबंधित विषय पर होगा. इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 200 होगा. 

JPSC Jharkhand JET 2025 Application Process: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JET 2025 Application पर क्लिक करें.
  • अब सही जानकारी और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फॉर्म को भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें. 
  • अंत में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- 132 शहरों में इस डेट को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola