132 शहरों में इस डेट को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Oct 2025 9:38 AM

विज्ञापन

CBSE सीटीईटी एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CBSE CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो भारत में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए ये काम की खबर है. आइए, देखते हैं CTET परीक्षा का शेड्यूल.

विज्ञापन

CBSE CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. सीबीएसई ने नोटिस जारी करते हुए इसकी घोषणा की है. परीक्षा देश भर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी और 20 भाषाओं में उपलब्ध होगी. 

सीबीएसई ने क्या कहा? 

सीबीएसई ने कहा है कि CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही डिटेल नोटिस जारी की जाएगी. इस नोटिस में एलिजिबिलिटी, परीक्षा के सिलेबस, एप्लीकेशन फीस, एग्जाम सेंटर जैसी जानकारी दी जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, ctet.nic.in.

CBSE Notice: ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया है? 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8 फरवरी, 2026 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण (पेपर- I और पेपर- II) आयोजित करेगा. यह परीक्षा देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स CTET परीक्षा 2025 से संबंधित ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

CBSE CTET Exam

क्या है CTET परीक्षा? 

शिक्षा मंत्रालय की ओर से CBSE द्वारा CTET परीक्षा आयोजित की जाती है. यह स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा है. यह एक तरह की राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसके जरिए शिक्षकों की योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है. 

CBSE CTET Exam FAQs: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब

CTET परीक्षा पात्रता परीक्षा है? 

हां, ये एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है. 

टीचर का फॉर्म कब निकलेगा 2025 में?

सीटीईटी के बाद कई राज्यों में टीचर भर्ती फॉर्म जारी होने की उम्मीद है. BPSC, UPPSC, REET, DSSSB जैसे बोर्ड्स फॉर्म जारी कर सकते हैं.

CTET परीक्षा कौन आयोजित करता है?

CBSE 

CTET पास करने के बाद क्या किया जा सकता है?

CTET पास करने के बाद उम्मीदवार सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक पद (कक्षा 1 से 8 तक) के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह सर्टिफिकेट जीवनभर के लिए वैध होता है. 

क्या 12वीं के बाद CTET परीक्षा दे सकते हैं?

नहीं, 12वीं के बाद CTET परीक्षा नहीं दे सकते हैं. इसके लिए आपका ग्रेजुएशन करना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Top 100 GK Question for BPSC TRE: शिक्षक भर्ती के लिए सामान्य ज्ञान के 100 जरूरी सवाल-जवाब

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola