छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, JET परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Oct 2025 8:00 AM

विज्ञापन
झारखंड जेट अंतिम तारीख (प्रीतकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

Jharkhand JPSC JET 2025: जेट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. अब सभी कैंडिडेट्स 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. Apply करने से पहले योग

विज्ञापन

Jharkhand JET 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET 2025) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. छात्रों के लिए यह बड़ा अपडेट है क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र इसकी मांग कर रहे थे. दरअसल, जेट परीक्षा में ऐसे डॉक्यूमेंट्स और प्रमाण पत्र मांगे गए थे, जिन्हें हासिल करने में छात्रों को वक्त लग रहा था. ऐसे में उन्होंने पहले भी आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की थी. 

What is Jharkhand JET 2025 Extended Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन?  

जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2025 थी. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 7 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक किया जा सकता था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अक्टूबर (रात 11.45 बजे) कर दिया गया है. जेट परीक्षा के लिए अब 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क का भुगतान 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो एक से तीन नवंबर शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं. 

What is Eligibility for Jharkhand JET 2025: कौन कर सकता है अप्लाई?

जेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (General Candidates) और EWS के पास UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए. वहीं BC-I, BC-II, SC, ST, and PwBD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है. 

What is Exam Pattern of Jharkhand JET 2025: कब होगी परीक्षा? 

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) में दो पेपर होंगे. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा, और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

पहला पेपर 

पहला पेपर शिक्षण और शोध क्षमता पर आधारित होगा. इसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 100 होगा.

दूसरा पेपर 

दूसरा पेपर उम्मीदवार के संबंधित विषय पर होगा. इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 200 होगा. 

How To Apply For Jharkhand JET 2025 Application: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JET 2025 Application पर क्लिक करें.
  • अब सही जानकारी और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फॉर्म को भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें. 
  • अंत में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- MBBS में दाखिला लेने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola