ePaper

JEE Mains City Intimation Slip 2025 OUT: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Updated at : 20 Mar 2025 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon

JEE Mains City Intimation Slip 2025 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2025 दूसरे सत्र के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है.

विज्ञापन

JEE Mains City Intimation Slip 2025 OUT in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) 2025 के दूसरे सत्र के आयोजन की तैयारी कर रही है. अभ्यर्थी अब शहर की सूचना पर्ची देख सकते हैं. जिनकी परीक्षाएं 2 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. इसके लिए अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा (JEE Main 2025 in Hindi)

जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल, 2025 को निर्धारित हैं, और परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

तिथिपेपरशिफ्ट
2, 3, 4, 7 अप्रैलपेपर 1 (बीई/बी टेक)सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे & दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे
8 अप्रैलपेपर 1 (बीई/बी टेक)दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे
9 अप्रैलपेपर 2A (बी आर्क), 2B (बी प्लानिंग)सुबह 9 बजे – दोपहर 12:30 बजे

How to download JEE Main 2025 Session 2 admit card: जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें

अपनी JEE Main 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.

2. दूसरे चरण में उम्मीदवार होमपेज पर “JEE Main 2025 परीक्षा सिटी सूचना स्लिप” लिंक पर क्लिक करें.

3. तीसरे चरण में अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें.

4. चौथा चरण अपने आवंटित परीक्षा शहर का विवरण देखें.

5. अंत में उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

जेईई मेन 2025 का आधिकारिक नोटिस देखें

जल्द ही JEE Main 2025 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे

परीक्षा तिथियां नजदीक आने के साथ, उम्मीदवार बेसब्री से अपने JEE Mains 2025 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  संबंधित परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन से पहले आधिकारिक वेबसाइट को देखेते रहें और ऐड्मिट कार्ड जारी होने के बाद अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- SSC JHT Paper II Exam City: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola