JEE Main 2026: जेईई की लास्ट डेट है नजदीक, NTA ने कहा नहीं मिलेगा एक और मौका

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Nov 2025 9:21 PM

विज्ञापन

जेईई मेन 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE Main 2026 Last Date: जेईई मेन परीक्षा देना चाहते हैं तो ध्यान दें. जेईई मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट (JEE Main Last Date) नजदीक है. कैसे और कहां से अप्लाई (Apply) करना है, ये जानने के लिए देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

JEE Main 2026 Last Date: अगर आपको भी अगले साल बीटेक कोर्स में एडमिशन लेना है और इसके लिए आप जेईई मेन परीक्षा देना चाहते हैं तो ध्यान दें. जेईई मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट (JEE Main Last Date) नजदीक है. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल यहां देखें.

JEE Main 2026 Last Date: जेईई मेन लास्ट डेट

जेईई मेन परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 नवंबर है. वहीं फॉर्म में सुधार के लिए कैंडिडेट्स के पास 1 और 2 दिसंबर 2025 तक का समय है. जेईई मेन ने नोटिस (JEE Main Notice) जारी कर साफ कहा है कि सभी कैंडिडेट्स लास्ट डेट तक अप्लाई कर लें क्योंकि आगे अंतिम तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी.

JEE Main Notice: यहां देखें एनटीए का नोटिस

JEE Main Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर नीचे एक ऑप्शन दिखेगा Candidate’s Activity.
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक नया टैब खुलेगा.
  • यहां रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और फॉर्म भरें.
  • फोटो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिटेल अपलोड करें.
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.

JEE Main Exam: परीक्षा की जानकारी

जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है. पहले सेशन में असफल होने वाले कैंडिडेट्स दूसरे सेशन में शामिल हो सकते हैं. जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 और पेपर 2. पेपर 1 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और पेपर 2 बीआर्क, दोनों पेपर की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक है.

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: जारी हुआ क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने का स्टेप्स 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola