डायबिटीक छात्र के लिए खास नियम, JEE Main 2026 गाइडलाइंस में मिली छूट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Apr 2026 2:27 PM
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू है. इस परीक्षा को लेकर NTA ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, खासकर डायबिटीक स्टूडेंट्स के लिए .
JEE Main 2026 में शामिल होने जा रहे डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने खास सुविधा दी है. गाइडलाइंस के अनुसार, ऐसे छात्र परीक्षा केंद्र में चीनी की गोलियां, फल जैसे केला, सेब और संतरा के साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल भी ले जा सकते हैं.
NTA ने साफ कहा कि कोई भी पैकट वाले फूड जैसे कि चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच या लाने की अनुमति नहीं है. सिर्फ डायबिटीक स्टूडेंट्स के लिए ये छूट दी गई है. नॉर्मल स्टूडेंट्स को परीक्षा में पानी की बोतल ले जाने की मनाही है.
NTA Notice: देखें ऑफिशियल नोटिस
दो शिफ्ट में कल से शुरू है परीक्षा
JEE Main 2026 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Mode) में आयोजित होगी. हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
एजेंसी ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें और उसी के अनुसार तैया रहें. खासकर डायबिटिक स्टूडेंट्स को अपने साथ ले जाने वाले सामान का ध्यान रखना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
कैसे डाउनलोड करें NTA का नोटिस?
सबसे पहले जेईई मेन NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
यहां Public Notices कॉर्नर में जाएं.
JEE Main 2026 Session 2 Advisory नोटिस पर क्लिक करें.
अब आप इस पीडीएफ में सारे दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं.
इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










