JAC Board: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी, परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू

Updated at : 06 Jan 2025 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th-12th Model Test Paper

JAC Board 10th-12th Model Test Paper

JAC Board Model Test Paper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने 2025 के लिए झारखंड बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं, ऐसे करें डाउनलोड.

विज्ञापन

JAC Board 10th-12th Model Test Paper Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं. मॉडल प्रश्न पत्रों का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप को समझने में मदद करना है. इन पेपरों के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उनकी तैयारी के लिए उसी अनुसार योजना बना सकते हैं. मॉडल पेपर हल करना न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि टाइम- मैनेजमेंट, आंसर राइटिंग को भी बेहतर बनाता है. ये मॉडल प्रश्न पत्र सभी विषयों के लिए PDF प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें JAC 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.
  • आपके स्क्रीन पर PDF फाइल में मॉडल प्रश्न पत्र आ जाएंगे, उसे डाउनलोड कर लें.

कब होगी JAC 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं ?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने दसवीं (मैट्रिक) और बारहवीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को समाप्त होंगी. कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होकर 3 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. मैट्रिक परीक्षा के लिए सभी पेपर सुबह के सत्र में होंगे, जिनका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा का प्रारंभिक 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जिससे छात्रों को उत्तर लेखन के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सके. झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

JAC Board में पास होने के कितने अंक चाहिए ?

झारखंड बोर्ड के मॉडल प्रश्न पत्र 2025 के हिसाब से अधिकतर विषयों की परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की होगी. वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी मुख्य रूप से 80 अंकों की होंगी, लेकिन भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान के लिए परीक्षा 70 अंकों की होगी. JAC के कक्षा 10 और 12 के मॉडल पेपर 2025 के अनुसार, परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है. छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे.

Also Read: ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, बिना किसी परीक्षा के होगा सिलेक्शन

Also Read: IAF Agniveervayu Recruitment 2025: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन इस दिन होगा शुरू, यहां देखें डिटेल्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola