छात्रों के लिए बड़ी राहत, IGNOU ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की डेडलाइन

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :05 May 2026 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU June TEE 2026

IGNOU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IGNOU June TEE 2026: IGNOU ने असाइनमेंट की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इस फैसले से उन छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो किसी कारणवश समय पर असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म-एंड एग्जाम (TEE) 2026 के लिए असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. इस फैसले से लाखों छात्रों को राहत मिली है, जो समय पर अपने असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए थे.

IGNOU ने जारी किया नोटिस

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अब छात्र नई डेट तक अपना असाइनमेंट जमा कर सकते हैं. IGNOU समय-समय पर छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी छूट देता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें.

IGNOU ने क्यों बढ़ाई डेडलाइन?

  • कई छात्रों ने समय की कमी की शिकायत की थी
  • दूरदराज के इलाकों में असाइनमेंट जमा करने में दिक्कतें
  • पढ़ाई और काम के बीच बैलेंस बनाने की चुनौती के कारण कई छात्र समय पर असाइनमेंट पूरा नहीं कर पाए

कैसे करें असाइनमेंट सबमिट?

अपने संबंधित स्टडी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन जमा करें
या यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपलोड करें
सबमिशन के बाद रिसीविंग जरूर लें

बिना असाइनमेंट जमा किए नहीं दे पाएंगे टर्म एंड एग्जाम

IGNOU में असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य होता है. बिना असाइनमेंट सबमिट किए छात्र टर्म-एंड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते और न ही उनका रिजल्ट जारी किया जाता है.

यह भी पढ़ें- BTech करने वालों के लिए खुशखबरी, साल में दो बार मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola