ePaper

IGNOU June TEE 2025 Admit Card: इग्नू ने जारी किए हॉल टिकट, जून में इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Updated at : 05 Jun 2025 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
IGNOU July Admission 2025

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (IGNOU July Admission 2025)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 2025 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं. परीक्षा 12 जून से शुरू होकर 19 जुलाई 2025 तक चलेगी. छात्र ignou.samarth.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. यहां आप IGNOU June TEE 2025 Admit Card के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

IGNOU June TEE 2025 Admit Card: अगर आप इग्नू (IGNOU) से पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म-एंड एग्जाम (TEE) 2025 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है. ये एग्जाम 12 जून से शुरू होंगे और 19 जुलाई 2025 तक चलेंगे. यहां आप एग्जाम संबंधित पूरी जानकारी और IGNOU June TEE 2025 Admit Card डाउनलोड करने के बारे में जान सकते हैं.

IGNOU June TEE 2025 Admit Card:कहां से डाउनलोड करें?

IGNOU के स्टूडेंट्स अपना हॉल टिकट ignou.samarth.edu.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट के बिना आपको परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी. डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं.
  • 10 अंकों का एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालें.
  • “हॉल एडमिट कार्ड” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Khan Sir: खान सर UPSC स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट क्यों हैं? Teaching Style जानेंगे तो आप भी करेंगे फाॅलो

परीक्षा की तारीख और समय (IGNOU June TEE 2025 Admit Card)

  • शुरुआत: 12 जून 2025
  • अंतिम तारीख: 19 जुलाई 2025
  • दो शिफ्ट में परीक्षा:
  • सुबह: 10 बजे से 1 बजे तक
  • शाम: 2 बजे से 5 बजे तक.

हॉल टिकट में क्या जानकारी होगी? (IGNOU June TEE 2025)

  • छात्र का नाम
  • एनरोलमेंट नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • कोर्स कोड
  • परीक्षा की तारीख और समय.

सेंटर बदला नहीं जाएगा (IGNOU June TEE 2025 Admit Card)

IGNOU ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र बदलने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी. आपने जो सेंटर फॉर्म में भरा है, उसी सेंटर पर परीक्षा देनी होगी. हॉल टिकट की सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें. कोई गलती दिखे तो तुरंत IGNOU हेल्पलाइन से संपर्क करें. डेटशीट डाउनलोड कर लें और पेपर की तारीखें पहले से नोट कर लें.

यह भी पढ़ें-Latest AI Courses: B.Tech से लेकर Certificate तक, हर स्टूडेंट के लिए है AI कोर्स, मिलती है अच्छी सैलरी

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola