फरवरी महीने में दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, यहां देखें GATE 2026 का एग्जाम पैटर्न
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Nov 2025 9:56 AM
गेट 2026
GATE 2026 Exam Schedule: IIT गुवाहाटी ने गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. बता दें परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और रिजल्ट मार्च महीने में जारी होगा.
GATE 2026 Exam Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने गेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा का डिटेल शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी कर दिया गया है. गेट परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. अगर आप भी परीक्षा देने वाले हैं तो आइए यहां शेड्यूल देखते हैं.
GATE Exam Pattern: गेट परीक्षा का पैटर्न
गेट परीक्षा का सिलेबस तीन सेक्शन में बंटा होता है, सामान्य योग्यता, इंजीनियरिंग गणित और आपके द्वारा चुने गए विषय का मुख्य भाग. सामान्य योग्यता सभी पेपरों के लिए समान है. इस पेपर में आपका लॉजिस्टिक और सोचने की क्षमता का टेस्ट किया जाता है. वहीं मैथ्स इंजीनियरिंग गणित में विषय से जुड़े सवाल होते हैं. गेट के लिए आपने जो मेन पेपर चुना है, उसमें विषय आधारित सवाल पूछे जाते हैं. गेट परीक्षा में MCQs, MSQs और NAT के फॉर्म में सवाल पूछे जाते हैं. कुल सवालों की संख्या 100 होती है.
GATE Result: मार्च में आएगा गेट परीक्षा का रिजल्ट
जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 2026 के फरवरी महीने में होगी. ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:30 तक चलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर में होगी, 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक. वहीं परीक्षा का रिजल्ट (GATE Result) 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा.
GATE 2026 Schedule: यहां देखें गेट परीक्षा का शेड्यूल
| दिन / तारीख | समय (IST) | सेशन | टेस्ट पेपर्स |
|---|---|---|---|
| शनिवार, 07 फरवरी 2026 | 9:30 AM – 12:30 PM | Forenoon (FN) | AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE, XL |
| 2:30 PM – 5:30 PM | Afternoon (AN) | AE, BT, CH, CY, GE, PH, XH | |
| रविवार, 08 फरवरी 2026 | 9:30 AM – 12:30 PM | Forenoon (FN) | CS-1, ST |
| 2:30 PM – 5:30 PM | Afternoon (AN) | CS-2, EY, NM, PE | |
| शनिवार, 14 फरवरी 2026 | 9:30 AM – 12:30 PM | Forenoon (FN) | CE-1, EE, PI |
| 2:30 PM – 5:30 PM | Afternoon (AN) | BM, CE-2, ME, MT | |
| रविवार, 15 फरवरी 2026 | 9:30 AM – 12:30 PM | Forenoon (FN) | EC |
| 2:30 PM – 5:30 PM | Afternoon (AN) | AR, DA |
गेट परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
गेट परीक्षा में एक भी डॉक्यूमेंट्स गड़बड़ हुई थी आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा और आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे. गेट परीक्षा के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी-
- कैंडिडेट्स का फोटोग्राफ
- कैंडिडेट्स सिग्नेचर
- वैलिड फोटो आईडी
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST)
- UDID/PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
यह भी पढ़ें- BEd का झंझट नहीं! केंद्रीय विद्यालय में ये सब्जेक्ट देता है सीधी एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










