दो पेपर के लिए दे रहे हैं GATE परीक्षा, ऐसे चुनें Paper Combination, IIT ने जारी की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Aug 2025 4:03 PM

विज्ञापन

GATE 2026

GATE 2026 Paper Combination: फरवरी में होने वाली गेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आईआईटी गुवाहाटी की ओर से दो पेपर चुनने वाले छात्रों के लिए पेपर कॉम्बिनेशन की लिस्ट जारी की गई है. इसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

GATE 2026 Paper Combination: गेट परीक्षा 2026 के लिए आईआईटी गुवाहाटी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसी के साथ आईआईटी गुवाहाटी ने पेपर के कॉम्बिनेशन की लिस्ट भी जारी कर दी है. अगर आप भी गेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं. ऐसे कैंडिडेट्स जो प्राइमरी और सेकेंडरी पेपर्स दोनों के लिए आवेदन करेंगे, उनके लिए पेपर कॉम्बिनेशन को चुनना बहुत जरूरी है.

इस बार आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने इंजीनियरिंग साइंस (XE) पेपर में एनर्जी साइंस (XE-1) पर एक नया सेक्शनल पेपर भी शामिल किया है. गेट 2026 में कुल 30 टेस्ट पेपर होते हैं, जिनमें कुल और सेक्शनल पेपर शामिल हैं.  

GATE 2026 Paper Combination: क्या है दो पेपर चुनने का मामला? 

दरअसल, गेट परीक्षा में कई कैंडिडेट्स एक साथ दो पेपर के लिए परीक्षा देते हैं. हालांकि, इसके लिए फॉर्म भरते हुए दो पेपर का कॉम्बिनेशन चुनना जरूरी है. दो पेपर को चुन रहे हैं तो प्राइमरी और सेकेंडरी पेपर का खास ख्याल रखना पड़ता है. 

GATE 2026: दोनों पेपर एक ही परीक्षा केंद्र पर होगी 

आईआईटी गुवाहाटी किसी भी कॉम्बिनेशन लिस्ट हटा सकता है. ऐसी स्थिति में छात्रों को फीस का भुगतान कर दिया जाएगा. दोनों पेपर का परीक्षा केंद्र एक ही शहर में हो सकता है. 

GATE Exam: कब होगी परीक्षा? 

गेट परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल 25 अगस्त 2025 से खुलेगा. वहीं लेट फीस के साथ 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी. वहीं गेट परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2026 मेंजारी किया जाएगा. 

GATE Exam Score: गेट परीक्षा के बाद क्या होगा? 

गेट परीक्षा में पास करने के बाद आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में एमटेक कोर्स में दाखिला मिल सकता है. वहीं गेट परीक्षा स्कोर (Gate Exam Score) के आधार पर कई सारी सरकारी नौकरी में भी एंट्री मिलती है. 

यह भी पढ़ें- AMU के इन 10 कोर्स से चमकेगी किस्मत, लाखों में होगी कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola