DDA Admit Card 2025: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Dec 2025 10:59 AM

विज्ञापन

डीडीए एडमिट कार्ड आउट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

DDA Admit Card 2025: दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने डीडीए ग्रुप ए, बी और सी रिक्रूटमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. DDA भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा.

विज्ञापन

DDA Admit Card 2025: दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने डीडीए ग्रुप ए, बी और सी रिक्रूटमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

DDA Exam Group A, B and C: कब होगी डीडीए भर्ती परीक्षा?

DDA भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) के साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा.

DDA Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें डीडीए एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर DDA Exam Admit Card से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर DDA Admit Card 2025 दिखने लगेगा.
  • परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी हो तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो वे DDA कार्यालय, विकास सदन, INA, नई दिल्ली स्थित फैसिलिटेशन सेंटर से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं. यह सेंटर परीक्षा की निर्धारित तारीख से कम से कम दो दिन पहले खुल जाएगा और वहीं से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

DDA Vacancy 2025: कुल 1732 पोस्ट पर होगी भर्ती

बता दें कि इस साल DDA द्वारा Group A, Group B और Group C के तहत कुल 1,732 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इस भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. फिर इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सेलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola