सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Nov 2025 2:19 PM

विज्ञापन

CBSE Class 10th Math Sample Paper Download करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE Class 10th Math Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और अब छात्रों के लिए सबसे बड़ा हथियार है- सैंपल पेपर. खासकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मैथ्स का सैंपल पेपर बहुत काम का साबित हो सकता है. क्योंकि इससे आपको पेपर पैटर्न, सवालों के लेवल और मार्किंग स्कीम की पूरी झलक मिल जाती है.

विज्ञापन

CBSE Class 10th Math Sample Paper 2026: मैथ्स ऐसा विषय है जिसमें कॉन्सेप्ट समझना और सवालों की प्रैक्टिस दोनों जरूरी होते हैं. कई बार बच्चे फॉर्मूले तो याद कर लेते हैं, लेकिन सवालों को सॉल्व करने का तरीका नहीं समझ पाते. ऐसे में CBSE द्वारा जारी सैंपल पेपर से आप ये जान सकते हैं कि किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं और उन पर कितना समय देना चाहिए.

CBSE का सैंपल पेपर सिर्फ प्रैक्टिस पेपर नहीं, बल्कि एग्जाम का असली ट्रेलर है. जो छात्र इनका सही उपयोग करते हैं, उनके अच्छे अंक पक्के हैं. तो देर मत करो, अभी सैंपल पेपर डाउनलोड करो और मैथ्स की तैयारी में चार चांद लगा दो. सैंपल पेपर डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

CBSE Class 10th Math Sample Paper ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Academic Website” पर क्लिक करें.
  • वहां “Sample Question Papers” का ऑप्शन मिलेगा.
  • कक्षा 10 चुनें और विषय के तौर पर Mathematics सिलेक्ट करें.
  • अब “Download PDF” पर क्लिक करें और पेपर अपने डिवाइस में सेव कर लें.

CBSE Class 10th Math Sample Paper 2026 Download Link

इन बातों का रखें ध्यान

सैंपल पेपर डाउनलोड करने के बाद उसे सिर्फ देखने के लिए मत रखिए, बल्कि उसे टाइम लिमिट में सॉल्व करें. कोशिश करें कि पेपर तीन घंटे में पूरा हो जाए. इससे आपको अपने टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस होगी. इसके बाद आंसर की चेक करके देखें कि कहां गलती हुई. हर गलती को समझें और दोबारा वही सवाल खुद से हल करें.

सैंपल पेपर को हफ्ते में कम से कम दो बार हल करें. पहले पेपर को आराम से करें, फिर दूसरी बार टाइमर लगाकर टेस्ट की तरह दें. ऐसा करने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और असली परीक्षा में डर नहीं लगेगा. अगर किसी टॉपिक में बार-बार दिक्कत आ रही है, तो उस चैप्टर को फिर से अच्छे से पढ़ें.

यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी से कैसे लें CBSE बोर्ड की स्मार्ट तैयारी

यह भी पढ़ें: AI टूल्स जो स्टडी में आपकी परफॉर्मेंस बढ़ा देंगे

यह भी पढ़ें: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से स्टडी मैटेरियल कैसे लें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola