CBSE Board History Sample Paper Class 12: इतिहास में 5 सेक्शन और 34 सवाल, जानें पूरे एग्जाम का ब्लूप्रिंट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Nov 2025 10:08 AM
CBSE Board History Sample Paper Class 12
CBSE Board 12th History Sample Paper: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. अगर आप भी अगले साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं तो सैंपल पेपर चेक करें. आइए, जानते हैं कि इतिहास का पेपर कैसा होगा और इसमें कैसे सवाल पूछे जाएंगे.
CBSE Board History Sample Paper Class 12: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. इतिहास विषय की परीक्षा 30 मार्च 2026 को होगी. अगर आप भी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इतिहास का पेपर कैसा होगा और इसमें कैसे सवाल पूछे जाएंगे.
इतिहास के पेपर में सवालों कठिन और आसान भी हो सकते हैं. लेकिन इसमें डेट्स और मैप का बहुत बड़ा रोल है. हिस्ट्री में ज्यादा-से-ज्यादा अंक स्कोर करने के लिए ये समझना होगा कि रटने से ज्यादा समझने पर फोकस करना होगा. ऐसे में इतिहास विषय की तैयारी करने से पहले सैंपल पेपर देखें.
CBSE Board History Sample Paper Class 12: यहां देखें हिस्ट्री क्लास 12वीं का सैंपल पेपर
CBSE Board 12th History Exam Pattern: इतिहास का परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई का इतिहास विषय का पेपर 3 घंटे का होगा और इसमें कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे. CBSE हिस्ट्री का पेपर कुल 80 मार्क्स का होता है. इसमें 5 सेक्शन होंगे, A, B, c, D, E. इतिहास के पेपर में MCQs, शॉर्ट आंसर क्वेश्चन, लॉन्ग आंसर क्वेश्चन, सोर्स बेस्ड और मैप बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे.
यह भी पढ़ें- स्कूल में साइंस विषय को कह सकते हैं NO, मैथ्स की तरह दो लेवल का प्लान ला सकती है CBSE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










