CBSE Board Exam 2026 Date: आ गई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट, 17 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Sep 2025 7:45 PM
CBSE Board Exam 2026 Date (सांकेतिक फोटो)
CBSE Board Exam 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट आया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की टेंटेटिव डेट शीट जारी कर दी है. नोटिस के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और देश-विदेश में लाखों छात्र इसमें शामिल होंगे.
CBSE Board Exam 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की टेंटेटिव डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.
CBSE Board Exam 2026: 45 लाख छात्र दे सकते हैं परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अगले साल फरवरी महीने से ही बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) शुरू हो जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी. सीबीएसई ने नोटिस में कहा है कि इस साल 45 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
CBSE Board ने दी जानकारी
Big Update from #CBSE
— CBSE HQ (@cbseindia29) September 24, 2025
Tentative Date Sheets for Class X & XII 2026
MORE details at https://t.co/Mgv75k9CQ6 pic.twitter.com/SAqQFVoChW
204 विषयों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं, कक्षा 12वीं के लिए खेल छात्रों की विशेष परीक्षाएं, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं और कक्षा 12वीं की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं शामिल हैं. वर्ष 2026 में करीब 45 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे. ये परीक्षाएं भारत सहित 26 देशों में 204 विषयों में आयोजित की जाएंगी.
बोर्ड का कहना है कि परीक्षाओं के अलावा प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट से जुड़े कार्य भी समय पर पूरे किए जाएंगे. इसलिए प्रभावी योजना और सुचारू संचालन के लिए टेंटेटिव डेट शीट जारी करने का निर्णय लिया गया है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अनिवार्य किए 7 नियम, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










