CAT एडमिट कार्ड अब 5 नहीं, इस दिन होगा जारी, IIM ने जारी किया नोटिस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Nov 2025 3:39 PM

विज्ञापन

CAT एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CAT Exam Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने घोषणा की है कि IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए एडमिट अब 12 नवंबर को जारी किया जाएगा. इससे पहले एडमिट कार्ड (Admit Card) 5 नवंबर को जारी किया जाने वाला था.

विज्ञापन

CAT Exam 2025 Admit Card: अब कैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को नहीं जारी किया जाएगा. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने घोषणा की है कि IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए एडमिट अब 12 नवंबर को जारी किया जाएगा. IIM Kozhikode ने इस संंबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है.

IIM Kozhikode Notice: संस्थान ने जारी किया नोटिस

जारी नोटिस के माध्यम से IIM Kozhikode ने कहा कि 2.95 लाख पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार हो चुके हैं और इन्हें 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच केवल CAT वेबसाइट (iiimcat.ac.in) से CAT एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है.

CAT Exam Admit Card Download: कब तक डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

सभी कैंडिडेट्स जो कैट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे 12 नवंबर 2025 से एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं ये एडमिट कार्ड 30 नवंबर 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे.

CAT Exam Date: कब होगी परीक्षा?

इस वर्ष CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर, 2025 (रविवार) को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स को 120 मिनट का समय दिया जाएगा. CAT लगभग 170 परीक्षा शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी. वहीं 12 नवंबर को इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

CAT Exam: कैट परीक्षा क्या है?

CAT एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए IIM के विभिन्न स्नातकोत्तर और फेलो/डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. CAT 2025 के अंकों के आधार पर गैर-IIM संस्थान में एडमिशन भी मिलता है.

CAT Exam कैट परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब

कैट की फीस कितनी होती है?

CAT परीक्षा की फीस सामान्य श्रेणी के लिए लगभग 2500 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 1250 रुपये होती है.

2025 में CAT परीक्षा कब होगी?

CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को होगी.

कैट एग्जाम पास करने के बाद क्या होगा?

परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को IIMs और अन्य टॉप B-Schools में MBA या PGDM कोर्स में एडमिशन मिलता है.

कैट परीक्षा के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

CAT के बाद MBA पूरा करने पर कंपनियों में मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट या कंसल्टेंट जैसी नौकरी मिलती है.

कैट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए सामान्यतः 95 पर्सेंटाइल या उससे अधिक स्कोर की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें- यूपी में निकली एक नहीं दो-दो बड़ी भर्ती, Apply करने के लिए चाहिए ये डिग्री 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola