CAT 2025: कैट एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, जानें कब है परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Sep 2025 5:14 PM

विज्ञापन

CAT 2025 परीक्षा के लिए आवेदन (सांकेतिक फोटो)

CAT 2025: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर 2025 को बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड द्वारा इस साल कैट परीक्षा आयोजित होने वाली है.

विज्ञापन

CAT 2025: आईआईएम कैट परीक्षा भारत में मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण एग्जाम में से एक है. इस परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड द्वारा किया जा रहा है. इस साल CAT 2025 का रजिस्ट्रेशन जल्द ही समाप्त होने वाला है. इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

CAT 2025 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “New Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब व्यक्तिगत जानकारी जैसे पूरा नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
  • उसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
  • भुगतान की प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पूरी की जा सकती है.
  • सभी डिटेल्स सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें.
  • अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें.

CAT 2025 Exam Application Direct Link

कब होगी परीक्षा?

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 05 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर लॉगिन करना होगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र और समय से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी.

आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित कैट परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. इस परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं और यह मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश का एक अहम हिस्सा मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 दिनों में बनें ड्रोन एक्सपर्ट, सरकारी इंस्टीट्यूट से करें ये कोर्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola