BSEB STET Exam 2025: बिहार एसटीईटी के लिए कैसे करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा?

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Sep 2025 12:49 PM

विज्ञापन

SSC CGL 2025 स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (सांकेतिक फोटो)

BSEB STET Exam 2025: बिहार में स्टेट टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी (BSEB STET Exam 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है. हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से इसके लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन अभी नहीं जारी हुआ है.

विज्ञापन

BSEB STET Exam 2025: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवा अब जल्द ही एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा सकते हैं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी BSEB STET Exam 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है. हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन आधिकारिक खबरों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 तक चलेगी.

BSEB TET परीक्षा का आयोजन

यह परीक्षा बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में अहम रोल निभाती है क्योंकि इसके सफल उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका मिलता है. खास बात यह है कि इस बार BPSC TRE 4 Exam से पहले ही STET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ताकि शिक्षक पदों की भरपाई पहले की जा सके. इसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं.

BSEB STET के लिए कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध BSEB STET Exam 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें.
  • सभी विवरण सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

BSEB STET Exam 2025 Date: कब होगी परीक्षाएं?

बिहार एसटीईटी परीक्षा इस बार 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में सम्पन्न होगी ताकि अधिकतम कैंडिडेट्स को शामिल किया जा सके. परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों को बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा के लिए भी अच्छा अवसर प्राप्त होगा क्योंकि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में STET क्वालिफाई करना अनिवार्य मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: BTech के बाद LLB में चमका बिहार, IIT पटना के साथ इस कॉलेज को रैंकिंग में तगड़ा पावर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola