बिहार बोर्ड की चेतावनी! Registration से वंचित रह सकते हैं 65975 छात्र
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Sep 2025 8:45 AM
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
BSEB Board 10th 12th Dummy Registration Card: 10वीं और 12वीं कक्षा को मिलाकर कुल 65,975 छात्रों का अब तक घोषणा पत्र युक्त डमी रजिस्ट्रेशन अपलोड नहीं हुआ है. बोर्ड ने छात्रों को 14 सितंबर तक का वक्त दिया है. साथ ही कहा कि यदि किसी छात्र का रिजस्ट्रेशन कार्ड अपलोड नहीं होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी.
BSEB Board 10th 12th Dummy Registration Card: बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 में करीब 65,975 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं. कारण यह है कि इन छात्रों के हस्ताक्षरित घोषणा पत्र युक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अब तक बोर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर छात्र और अभिभावक दोनों के हस्ताक्षर नहीं होंगे या जिन्हें पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे. समिति ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया है कि समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करें, अन्यथा छात्रों का भविष्य दांव पर लग सकता है.
60 से अधिक छात्रों का डमी रजिस्ट्रेशन अपलोड नहीं हुआ है
10वीं और 12वीं कक्षा को मिलाकर कुल 65,975 छात्रों का अब तक घोषणा पत्र युक्त डमी रजिस्ट्रेशन अपलोड नहीं हुआ है. बोर्ड ने कहा कि ऐसे छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी.
BSEB Board 10th 12th Dummy Registration Card: 14 तक करें अपलोड
बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे सभी छात्र-छात्राओं का डमी रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर 2025 तक अपलोड कर दें. इनमें छात्रों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा. 10वीं के लिए वेबसाइटः secondary. biharboardonline.com है और 12वीं के लिए वेबसाइट: seniorsecondary. biharboardonline.com पर जाकर अपलोड करना होगा.
BSEB 10th 12th: बिहार बोर्ड ने दिया 11वीं में एडमिशन का अंतिम मौका
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं पास छात्रों को 11वीं में नामांकन का आखिरी अवसर प्रदान किया है. समिति ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-27 के लिए राज्य के प्लस-टू विद्यालयों में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया अब 12 सितंबर तक चलेगी.
CBSE, ICSE के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन
इससे पहले 18 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन कराया गया था, लेकिन अब उन छात्रों के लिए यह विशेष अवसर दिया गया है, जो किसी कारणवश नामांकन से वंचित रह गए थे. समिति ने बताया कि किसी भी बोर्ड (BSEB, CBSE, ICSE आदि) से 10वीं पास छात्र ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
समिति ने सभी विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी न्यूनतम तीन स्थानों पर प्रदर्शित करें, ताकि इच्छुक छात्र सही जानकारी प्राप्त कर सकें. एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थियों को जिस संकाय (Arts, Science, Commerce) में सीटें खाली हैं, वहां प्राचार्य से संपर्क कर नामांकन का अनुरोध और आवेदन करना होगा.
यह भी पढ़ें- जेईटी परीक्षा के लिए 16 से शुरू आवेदन, देखें अंतिम तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










