आसान नहीं होगी बीपीएससी परीक्षा, एक पद पर 376 दावेदार, 4.70 लाख कैंडिडेट्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Sep 2025 7:06 AM
BPSC Prelims Exam 2025 (सांकेतिक तस्वीर)
BPSC Prelims Exam 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC Prelims Exam 2025) 13 सितंबर को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी. राज्य के 37 जिलों के 912 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा आसान नहीं होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 4 लाख 70 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
BPSC Prelims Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC Prelims Exam 2025) 13 सितंबर को हो रही है. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक पाली में होगी. पूरे बिहार में कुल 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस बार करीब 4 लाख 70 हजार उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं.
इस बार की परीक्षा आसान नहीं होने वाली है. बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए कुल 4.70 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. इस परीक्षा के माध्यम से 1250 पदों पर भर्तियां होनी हैं. ऐसे में एक पद के लिए 376 दावेदर हैं.
BPSC Prelims Exam 2025: सख्त सुरक्षा में परीक्षा
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह साढ़े नौ बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा. ध्यान रहे कि 11 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा के दो घंटे के दौरान यानी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कोई भी परीक्षार्थी या वीक्षक परीक्षा हॉल से बाहर नहीं निकल सकेगा. इस बार सुरक्षा का पूरा पक्का इंतजाम किया गया है.
डीएम, एसएसपी, ADM सहित कई अधिकारी खुद वहां मौजूद रहेंगे. 95 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 37 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि कोई गड़बड़ी न हो. साथ ही, पुलिस और सशस्त्र बल भी हर जगह चेकिंग कर रहे होंगे.
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक
बिना अनुमति मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव, गन जैसे किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर परीक्षा हॉल में जाना सख्त मना है. अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है और भविष्य में BPSC की किसी भी परीक्षा में बैठने से भी वंचित किया जा सकता है. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए यह नियम बेहद जरूरी बताया जा रहा है. सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे सिर्फ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एडमिट कार्ड के साथ ही आएं.
हेल्पलाइन की सुविधा
अगर किसी को BPSC Prelims Exam 2025 से जुड़ी कोई समस्या हो या जानकारी चाहिए हो तो वे आयोग कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215354 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष के लिए 0612-2219810 और 0612-2219234 नंबर भी दिए गए हैं. एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं और कई परीक्षार्थी इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं. परीक्षा केंद्र की जानकारी भी आयोग ने 11 सितंबर तक जारी कर दी ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: BPSC 71वीं परीक्षा में ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










