BPSC 71वीं परीक्षा में ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Sep 2025 1:28 PM
BPSC 71st Exam के लिए गाइडलाइंस (सांकेतिक तस्वीर)
BPSC 71st Exam 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को होगा. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर की गाइडलाइंस के बारे में पता होना जरूरी है. BPSC 71st Exam को लेकर BPSC की तरफ से खास गाइडलाइंस जारी की गई है.
BPSC 71st Exam 2025: BPSC 71वीं परीक्षा 2025 का आयोजन बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गाइडलाइंस का पूरी तरह से ध्यान रखना बहुत जरूरी है. BPSC की तरफ से इस बार खास गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिन्हें ध्यान से समझना जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.
BPSC 71st Exam के लिए 1 घंटा पहले बंद होंगे गेट
BPSC 71वीं परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से निर्धारित किया गया है. खास बात यह है कि एग्जाम सेंटर का गेट परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले यानी सुबह 11 बजे से बंद कर दिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं ताकि प्रवेश में कोई समस्या न आए. देर से पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
BPSC सचिव ने दी जानकारी
संयुक्त सचिव कुंदन कुमार से जानिए – 71वीं संयुक्त प्रारम्भिक परीक्षा के महत्वपूर्ण दिशानिर्देश।#BPSC #BPSCUpdate #BPSCExam #BPSC71st #BPSC71stExam #BPSCGuidelines pic.twitter.com/0BExqu1pXy
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 8, 2025
क्या-क्या लेकर जाएं?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने हैं. सबसे पहले Admit Card की एक्स्ट्रा कॉपी साथ ले जाएं. इसके अलावा एक फोटो आईडी प्रूफ जरूरी है, जिसे पहचान के लिए प्रस्तुत करना होता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को 6 पासपोर्ट साइज की फोटो भी साथ ले जाना अनिवार्य है. ये तस्वीरें परीक्षा प्रक्रिया के दौरान आवश्यक हो सकती हैं.
BPSC 71st Exam में ये लेकर न जाएं
परीक्षा केंद्र में कुछ चीजें ले जाना सख्त मना है. उम्मीदवार किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेनड्राइव आदि साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश न करें. इसके अलावा मार्कर, व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर या व्हाइट फ्लूड ले जाना भी पूरी तरह से वर्जित है.
उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का कागज का टुकड़ा, नोट्स या पर्ची लेकर एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं करना चाहिए. इन चीजों की उपस्थिति पाए जाने पर कैंडिडेट का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है.
48 घंटे में दर्ज कराएं आपत्ति
परीक्षा के बाद भी उम्मीदवारों को सतर्क रहना जरूरी है. यदि किसी तरह की अनियमितता देखने को मिलती है तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को 48 घंटे के अंदर आपत्ति दर्ज करानी चाहिए. इसके लिए एफिडेविट अपलोड करके अधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य होगा. इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और अन्य कैंडिडेट्स के हक का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा.
यह भी पढ़ें: BPSC परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी, पेपर में बार-बार पूछे जाने वाले ये सवाल याद कर लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










