ePaper

BPSC ASO Prelims 2025: बीपीएससी एएसओ एग्जाम शेड्यूल जारी, 10 सितंबर को परीक्षा, Admit Card पर है ये अपडेट

Updated at : 20 Aug 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
SSC CGL Tier-I 2025 Exam City Slip

पढ़ाई करते छात्रों की सांकेतिक तस्वीर (SSC CGL Tier-I 2025 Exam City Slip)

BPSC ASO Prelims 2025: BPSC ने Assistant Section Officer (ASO) Prelims 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा अब 10 सितंबर को आयोजित होगी. एग्जाम 12 बजे से 2:15 बजे तक होगा. उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र प्रवेश नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

BPSC ASO Prelims 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा अब 10 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. पहले इसकी तारीख 13 सितंबर तय की गई थी, लेकिन आयोग ने इसे बदलकर 10 सितंबर को तय कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन और यहां BPSC ASO Prelims 2025 के बारे में देख सकते हैं.

परीक्षा का समय और स्थान (BPSC ASO Prelims 2025)

BPSC ASO प्रीलिम्स परीक्षा 12 बजे से 2:15 बजे तक आयोजित होगी. यह परीक्षा बिहार के 11 जिलों में बने केंद्रों पर कराई जाएगी. परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मिलेगी.

BPSC ASO Prelims 2025: परीक्षा पैटर्न

  • प्रश्नपत्र जनरल नॉलेज (General Knowledge) पर आधारित होगा.
  • इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे.
  • प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा.
  • एग्जाम ड्यूरेशन 2 घंटे 15 मिनट रखा गया है.

इसे भी पढ़ें- साइकोलॉजी पढ़कर क्या बन सकते हैं? Course, फीस और देखें High Salary का स्कोप

BPSC ASO Prelims 2025: चयन प्रक्रिया

BPSC ASO भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे और इसके लिए अलग से आवेदन करना होगा.

BPSC ASO Prelims 2025: सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल के तहत 44,900 से 1,42,400 तक का वेतनमान मिलेगा. इसके साथ ही अन्य भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे.

BPSC ASO Prelims 2025: एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

BPSC ASO प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो आईडी साथ लाना अनिवार्य है. इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्रों में प्रतिबंधित होंगे.

इसे भी पढ़ें- RRB NTPC CBT 1 Result 2025: ग्रेजुएट लेवल CBT 1 का रिजल्ट यहां देखें, आगे का ऐसा है Process

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola