BPSC 71th Admit Card 2025: बीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट पर देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Sep 2025 1:53 PM

विज्ञापन

बीपीएससी 71 सीसीई एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BPSC 71th Admit Card 2025: बीपीएससी ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमटि कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा देने वालों के लिए काम की खबर है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC 71th Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बीपीएससी ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमटि कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

BPSC Notice: तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं खुल रही वेबसाइट

एडमिट कार्ड जारी तो कर दिया गया है. लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण वेबसाइट नहीं खुल रहा है. बीपीएससी इस परेशानी का हल निकालने के लिए लगातार प्रयासरत है. बीपीएससी ने इस संबंध में अपने X पर पोस्ट कर जानकारी दी. बीपीएससी ने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया गया है. अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा के लिए जारी होगा कोड 

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तो जारी कर दिया गया है. लेकिन इस बार परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को केवल एक कोड उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवारों को 11 सितंबर को डैशबोर्ड पर मिलेगी. 

BPSC 71th CCE Exam Date: कब होगी परीक्षा?

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा. सिंगल शिफ्ट में ये परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चलेगी. आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है. 

BPSC 71th Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स दर्ज करें. 
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें- पटना का ये Engineering College दे रहा है 41.37 लाख रुपये का Highest Package, CSE की है खूब डिमांड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन