Bihar DElEd Admit Card 2025: जारी होने वाला है बिहार डीएलएड का एडमिट कार्ड, CBT मोड में इस दिन से होगा एग्जाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Aug 2025 7:49 AM
Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड एग्जाम का एडमिट कार्ड (सांकेतिक फोटो)
Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से सेशन 2025-27 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 21 अगस्त 2025 को जारी हो सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सेशन 2025-27 के लिए डीएलएड (Diploma in Elementary Education) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 26 अगस्त 2025 से आयोजित होगी और राज्य भर के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड (Computer Based Test) में ली जाएगी.
Bihar DElEd Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar DElEd Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी एप्लिकेशन आईडी और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इस पर दी गई जानकारी ध्यान से पढ़नी होगी. इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय और परीक्षा का समय स्पष्ट रूप से अंकित होगा. इसके अलावा बोर्ड की तरफ से दिए गए अन्य जरूरी निर्देश भी एडमिट कार्ड पर होंगे. बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
Bihar DElEd Entrance Exam Pattern: इस पैटर्न पर होगी परीक्षा
BSEB डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा का पूरा पेपर 120 अंकों का होगा. इसमें सामान्य हिंदी/उर्दू से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, विज्ञान से 20 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन से 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 20 प्रश्न और तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे.
इस प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत तय किए गए हैं. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट और पसंदीदा संस्थान के आधार पर एडमिशन मिलेगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
यह भी पढ़ें: टूटा रिकाॅर्ड! बीएचयू में राउंड-3 में बदली कटऑफ, General वालों को इतने अंकों पर एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










