अब आसान हुआ पायलट बनना! DGCA ही कराएगा RTR परीक्षा, नहीं पड़ेगा दो विभागों का चक्कर

DGCA RTR
अब पायलट बनने की प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है. DGCA को RTR परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिल गई है, जो पहले दूरसंचार विभाग लेता था. इससे युवाओं को दो एजेंसियों के चक्कर से छुटकारा मिलेगा और प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी.
अब पायलट बनने का सपना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए रेडियो टेलीफोन रिस्ट्रिक्टेड (RTR) परीक्षा का आयोजन अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को सौंप दिया है. पहले यह परीक्षा दूरसंचार विभाग के अंतर्गत होती थी.
अब DGCA देगा RTR सर्टिफिकेट भी
अब DGCA न केवल कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) बल्कि RTR सर्टिफिकेट भी जारी करेग. इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. यह निर्णय भारतीय वायुयान अधिनियम 2025 के तहत लिया गया है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हुआ.
दो विभागों की झंझट खत्म
अब तक छात्रों को CPL के लिए DGCA और RTR के लिए WPC विंग (दूरसंचार विभाग) के पास जाना पड़ता था. अब एक ही विभाग से दोनों काम पूरे होंगे, जिससे समय और प्रयास दोनों की बचत होगी.
जल्द लागू होंगे नए नियम
मंत्री ने बताया कि 6 महीनों के भीतर नए RTR नियम अधिसूचित कर दिए जाएंगे. साथ ही, एक सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा, जिससे प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी हो सकेगी.
RTR परीक्षा क्यों जरूरी?
RTR परीक्षा पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और रेडियो ऑपरेटर्स के लिए जरूरी होती है, ताकि वे हवाई रेडियो संचार का सही संचालन कर सकें.
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
अब इस फैसले से अधिक युवा पायलट बनने के लिए प्रेरित होंगे. पहले जहां दो एजेंसियों की जटिलता उन्हें रोकती थी, अब एक ही विभाग के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया पूरी होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: मंत्र, वेद-शास्त्र और IIT…अब ISRO तक पहुंचा गुरुकुल का छात्र, देखें गोविंद कृष्णन की अनोखी यात्रा
ये भी पढ़ें: 9 से 5 की नौकरी…मॉक टेस्ट और Youtube से पढ़ाई, क्या था UPSC Topper का सक्सेस फॉर्मूला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










