Chhath Puja Essay: छठ पर फटाफट याद करें ये छोटा निबंध, टीचर कहेंगे- वाह बेटा 

Updated at :24 Oct 2025 4:04 PM
विज्ञापन
Chhath Puja Essay

Chhath Puja Essay

Chhath Puja Essay in Hindi: छठ पूजा हिंदू धर्म का बहुत ही खास पर्व है. इसे प्रमुख रूप से बिहार में मनाया जाता है. हालांकि, झारखंड, यूपी के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है. छठ पर्व चार दिनों का होता है, जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और सुबह वाला अर्घ्य होता है.

विज्ञापन

Chhath Puja Essay in Hindi: छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख और आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसे सूर्य भगवान और छठी मैया को समर्पित किया जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. छठ पर्व में महिलाएं कठोर व्रत रखती हैं, निर्जला उपवास करती हैं और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. 

चार दिनों का होता है छठ पर्व

छठ पर्व (Chhath Festival) चार दिनों का होता है, जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और सुबह वाला अर्घ्य होता है. इस पर्व को शुद्धता, भक्ति और बहुत ही नियमों के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में हर चीज के पीछे एक संदर्भ होता है. 

निबंध कैसे लिखें (How to Write an Essay on Chhath Puja)

  • परिचय दें – छठ पूजा क्या है और क्यों मनाई जाती है.
  • इतिहास और महत्व बताएं – इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व.
  • व्रत की प्रक्रिया लिखें – चारों दिन के क्रम को संक्षेप में बताएं.
  • सामाजिक पहलू जोड़ें – एकता, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ाव पर लिखें.
  • निष्कर्ष दें – श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक संदेश पर अंत करें.

छठ पूजा पर छोटा निबंध (Short Essay on Chhath Puja in Hindi)

छठ पूजा भारत का सबसे पवित्र पर्व है जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के लिए मनाया जाता है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है जिसमें व्रती नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य करते हैं. लोग स्वच्छ तालाब या नदी के किनारे सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. इस पर्व का खास पहलू यह है कि इसमें कोई मूर्ति पूजा नहीं होती, बल्कि प्रकृति के तत्वों की आराधना की जाती है. छठ पूजा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: 26 अक्टूबर को है खरना, जानें पूजा की सही विधि

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola