UGC की बादशाहत होगी खत्म! केंद्र सरकार ला रही VBSA बिल, उच्च शिक्षा के लिए नई व्यवस्था
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Dec 2025 7:49 PM
VBSA Bill: कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
VBSA Bill: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है. केंद्र सरकार UGC की जगह एक नया और मजबूत सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सरकार संसद में Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill 2025 यानी VBSA बिल पेश करने जा रही है. अगर यह बिल पास हो जाता है, तो UGC, AICTE और NCTE जैसी संस्थाओं की भूमिका पूरी तरह बदल जाएगी.
VBSA Bill: देश की यूनिवर्सिटी और कॉलेज सिस्टम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. केंद्र सरकार एक नया कानून लाने की तैयारी में है, जिससे अब तक उच्च शिक्षा पर राज कर रही UGC की भूमिका लगभग खत्म हो जाएगी. सरकार संसद में Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill 2025 पेश करने जा रही है. इस बिल के आने के बाद शिक्षा से जुड़े कई नियम एक ही छत के नीचे तय किए जाएंगे.
एक संस्था, तीन जिम्मेदारियां
अब तक रेगुलेशन, एक्रेडिटेशन और स्टैंडर्ड तय करने के लिए अलग-अलग संस्थाएं थीं. इससे कॉलेज और यूनिवर्सिटी को कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. नए VBSA Bill में इस परेशानी को खत्म करने की बात कही गई है. इसके तहत एक 12 सदस्यों का केंद्रीय आयोग बनेगा, जिसके अंदर तीन परिषदें काम करेंगी. एक परिषद नियम बनाएगी, दूसरी गुणवत्ता की जांच करेगी और तीसरी पढ़ाई के मानक तय करेगी. इससे सिस्टम ज्यादा साफ और समझने में आसान हो जाएगा.
UGC, AICTE और NCTE का रोल बदलेगा
इस बिल के लागू होने के बाद UGC, AICTE और NCTE जैसे नाम धीरे-धीरे इतिहास बन सकते हैं. इनके काम अब VBSA Bill आयोग के अलग-अलग परिषदों में बांट दिए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इससे ओवरलैप खत्म होगा और फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे. कॉलेज और यूनिवर्सिटी को भी यह साफ रहेगा कि किस काम के लिए कहां संपर्क करना है.
VBSA Bill पर दी जानकारी
The Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill, 2025 marks a landmark reform aligned with the vision of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi to modernise India’s higher education system.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) December 15, 2025
Rooted in the principles of NEP 2020, the reform strengthens institutional autonomy,… pic.twitter.com/Fq1UEgCWB3
किन कोर्स और संस्थानों पर होगा असर
यह कानून देश की लगभग सभी उच्च शिक्षा संस्थाओं पर लागू होगा. इसमें केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, तकनीकी शिक्षा संस्थान, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आर्किटेक्चर संस्थान और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान शामिल हैं. हालांकि मेडिकल, डेंटल, लॉ, नर्सिंग, फार्मेसी और वेटरनरी जैसे प्रोफेशनल कोर्स इससे बाहर रखे गए हैं. इन क्षेत्रों में पहले से मौजूद संस्थाएं नियम तय करती रहेंगी.
फंड देने का काम अब शिक्षा मंत्रालय के पास
इस बिल में एक बड़ा बदलाव यह भी प्रस्तावित है कि UGC का ग्रांट देने वाला काम अब शिक्षा मंत्रालय के जरिए किया जाएगा. विश्वविद्यालयों को मिलने वाला फंड सीधे मंत्रालय द्वारा तय की गई व्यवस्था के तहत दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे फंड वितरण ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी होगा. वहीं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर पहले की तरह प्रोफेशनल स्टैंडर्ड तय करने का काम करती रहेगी, लेकिन उसका रेगुलेटरी रोल नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की शान है ये इंजीनियरिंग कॉलेज, यहां से बीटेक करने पर Salary होगी लाखों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










