मध्य प्रदेश की शान है ये इंजीनियरिंग कॉलेज, यहां से बीटेक करने पर Salary होगी लाखों में
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Dec 2025 11:54 AM
आईआईटी इंदौर (तीन स्टूडेंट्स आपस में बात कर रहे हैं, पीले घेरे में आईआईटी इंदौर की तस्वीर है)
Best BTech College IIT Indore: आईआईटी से पढ़ना हर स्टूडेंट्स का सपना होता है. आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद प्लेसमेंट भी शानदार मिलता है. NIRF रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी इंदौर (IIT Indore NIRF Ranking) 12वीं पोजिशन पर है. ऐसे में आइए जानते हैं यहां कैसे एडमिशन मिलता है और यहां का प्लेसमेंट कैसा है.
Best BTech College IIT Indore: आईआईटी इंदौर उन संस्थानों में से एक है, जहां साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई होती है. यहां से हर साल हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पास होकर निकलते हैं. आईआईटी इंदौर में स्टूडेंट्स को बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलता है. हालांकि, देश में मौजूद अन्य आईआईटी की तरह ही यहां भी दाखिला लेना इतना आसान नहीं है. सही तैयारी और कड़ी मेहनत के बाद ही एंट्रेंस एग्जाम क्लियर हो पाता है. अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इस संस्थान में कैसे दाखिला मिलता है और यहां की फीस कितनी है. साथ ही कॉलेज की रैंकिंग, प्लेसमेंट जैसे अन्य डिटेल्स भी जानेंगे.
IIT Indore NIRF Ranking 2025: आईआईटी इंदौर रैंकिंग
2025 में इंजीनियरिंग केटेगरी में IIT इंदौर ने 12 वीं रैंक हासिल की है. यह कॉलेज अपनी क्वालिटी एजुकेशन और प्लेसमेंट आदि के लिए जाना जाता है. आइए, जानते हैं कि यहां एडमिशन किस आधार पर मिलता है.
IIT Indore Admission Process: कैसे मिलेगा आईआईटी इंदौर में एडमिशन?
आईआईटी इंदौर के B Tech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा पास करनी होती है. स्टूडेंट्स का 12 वीं में साइंस (फिजिक्स , केमेस्ट्री और मैथ्स) से पास होना जरूरी है. रिजल्ट आने के बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) में शामिल होना पड़ता है. इसके बाद रैंकिंग और कटऑफ के अनुसार, एडमिशन मिलता है.
IIT Indore Courses: आईआईटी इंदौर में कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं?
यहां B Tech कोर्स के अलावा कई कॉर्सेज हैं उपलब्ध हैं जैसे MTech, MSc और PhD. विभिन्न कोर्सेज के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता है. MTech और MSc के लिए GATE और JAM जैसे एग्जाम देने होतें हैं. वहीं PhD के लिए GATE , UGC-NET और JRF एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन मिलता है.
IIT Indore Placement Details: यहां देखें प्लेसमेंट डिटेल्स
IIT इंदौर का प्लेसमेंट काफी शानदार है. यहां हर साल देश, विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां छात्रों को प्लेसमेंट देने के लिए आती है. टाटा कैपिटल, गूगल, इंफोसिस जैसे बड़े ब्रांड इनमें शामिल हैं. आईआईटी इंदौर का एवरेज पैकेज 25 लाख -30 लाख रुपये प्रति वर्ष के करीब है. वहीं उच्चतम पैकेज (IIT Indore Placement Highest Package) करोड़ों तक गया है.
IIT Indore Fees: आईआईटी इंदौर फीस
आईआईटी इंदौर में बीटेक कोर्स (IIT Indore BTech Course) की फीस करीब 8-10 लाख रुपये के लगभग है. अलग-अलग कारणों जैसे कि स्कॉलरशिप और कैटेगरी के आधार पर आरक्षण को लेकर फीस कम हो सकती है. फीस हर साल बढ़ाई भी जा सकती है. ऐसे में अधिक जानकारी के लिए आईआईटी इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
(इस खबर के लिए जानकारी प्रभात खबर की इंटर्न स्मिता ने जुटाई है)
यह भी पढ़ें- IIT Madras Exit Option: अब डिग्री के लिए नहीं करना होगा 5 सालों तक वेट, देखें IIT का नया नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










