CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

CBSE Board Result 2025
CBSE Result 2025: CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने वाला है. इस साल 38 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर चेक कर सकेंगे. जानें रिजल्ट कब तक आ सकता है और चेक करने का तरीका.
CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 मई के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए. कुल मिलाकर करीब 42 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से लगभग 21 लाख छात्र 10वीं बोर्ड में और करीब 17 लाख छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं.
कैसे चेक करें CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbseresults.nic.in या cbse.gov.in.
- होमपेज पर ‘CBSE 10th Result 2025’ या ‘CBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करें.
- सबमिट करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.
DigiLocker पर कैसे चेक करें CBSE Board का रिजल्ट?
- digilocker.gov.in या DigiLocker ऐप पर लॉग इन करें
- CBSE का सेक्शन चुनें और ‘Class 10 Marksheet’ या ‘Class 12 Marksheet’ ऑप्शन पर क्लिक करें
- रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें
- आपकी मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में दिख जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.
CBSE का अलर्ट
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया या किसी अफवाह पर ध्यान न दें. केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर पर ही रिजल्ट देखें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म और आगे की पढ़ाई के लिए अपनी मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




