ePaper

CBSE Compartment Exam 2025: फेल छात्रों के लिए राहत! सीबीएसई ने घोषित की कंपार्टमेंट एग्जाम डेट, देखें डिटेल्स

Updated at : 28 May 2025 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE Exams 2025

CBSE Exams 2025

CBSE Compartment Exams 2025: CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है. जिन छात्रों को किसी विषय में सुधार की जरूरत है तो वे 30 मई 2025 से फॉर्म भर सकते हैं. यह मौका उनके लिए है जो एक विषय में असफल हुए हैं और दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

विज्ञापन

CBSE Compartment Exam 2025 in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी हैं. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या जिनके अंक कम आए हैं. बोर्ड ने इससे जुड़ी जरूरी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. यहां आप CBSE Compartment Exam 2025 से पूरी जानकारी विस्तार से कर सकते हैं.

परीक्षा की तारीखें (CBSE Compartment Exam 2025)

CBSE के अनुसार, 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी जबकि 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा भी 15 जुलाई 2025 को ही आयोजित की जाएगी. इससे पहले, CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थीं. बोर्ड ने 13 मई 2025 को परिणाम घोषित किए.

यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता

फॉर्म भरने का प्रोसेस क्या है? (CBSE Compartment Exam 2025)

CBSE कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 मई 2025 से शुरू होगी. छात्र अपने-अपने स्कूल के माध्यम से या ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों को समय पर आवेदन करने के लिए कहा है. प्राइवेट छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रेगुलर छात्र के आवेदन उनके स्कूल द्वारा भरे जाएंगे. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 जून 2025 है.

CBSE Compartment Exam 2025: फीस डिटेल्स

  • एक विषय के लिए आवेदन शुल्क ₹300 प्रति विषय है.
  • विदेशों से आवेदन करने वाले छात्रों के लिए यह शुल्क ₹2000 प्रति विषय है.
  • नेपाल के छात्रों को ₹1000 फीस देनी होगी.
  • लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 और 19 जून 2025 है, जिसमें ₹2000 की लेट फीस लगेगी.

विषय बदलने की सुविधा (CBSE Compartment Exam 2025)

CBSE ने 10वीं के छात्रों को मुख्य परीक्षा में कुछ विषय बदलने की सुविधा दी है. जैसे-छात्र स्टैंडर्ड मैथ्स की जगह बेसिक मैथ्स को चुन सकते हैं, ताकि उन्हें पास होने में आसानी हो.

यह भी पढ़ें- Rajasthan 10th Result 2025: RBSE 10वीं का रिजल्ट rajresults.nic.in पर, चेक करने के लिए Direct Link यहां

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola