ePaper

CBSE Class 10 Board Result 2024: वेबासाइट हो डाउन तो उमंग ऐप व डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना परिणाम

Updated at : 15 May 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Class 10th Board Result Announced

CBSE Class 10th Board Result Announced

CBSE Class 10 Board Result 2024: अगर आप को भी अपना परिणाम वेबसाइट पर देखने में हो रही है दिक्कत तो जानें डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर कैसे देख सकते हैं रिजल्ट.

विज्ञापन

CBSE Class 10th Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के 10वीं परीक्षा का परिणाम आ चुका है. ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि आप हेवी ट्रैफिक के वजह से वेबसाइट बार-बार क्रैश हो जाता है जिस वजह से आपको अपना परिणाम देखने में परेशानी होती है, ऐसे में आप आसानी से डिजिलॉकर या उमंग ऐप पर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं.

डिजिलॉकर पर यूं देखें अपना रिजल्ट

  • गूगल प्ले स्टोर में जाकर डिजीलॉकर ऐप को डाउनलोड कर लें.
  • आपको मिले 6 अंकों के पिन के साथ डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन करें.
  • ”Browse” ऑप्शन पर जाएं और “Education” के कैटेगरी में ”CBSE” का विकल्प चुनें.
  • अपने डिटेल्स फिल करें जैसे कि रोल नंबर और अन्य जानकारियां और “Submit” पर क्लिक करें.
  • आप को अपना रिजल अपनी स्क्रीन पर मिल जाएगा, उसे देखने के बाद डाउनलोड कर लें.

Also Read: CBSE Class 10 Results 2024 जारी, बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें परिणाम

उमंग ऐप पर यूं चेक करें अपना रिजल्ट

  • अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से उमंग ऐप को डाउनलोड करें.
  • उमंग ऐप डाउनलोड हो जाने पर अपने उसमें अपने मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरी कर लेने के बाद ‘CBSE Class 10’ के विक्लप पर क्लिक करें.
  • अपने सारे डिटेल्स फिल करें जैसे कि अपना रोल नंबर, स्कूल कोड.
  • सारी जानकारियों को फिल करने के बाद ”Download” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आप का रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाऐगा.
  • अपने रिजल्ट को देखने के बाद डाउनलोड कर के रख लें.

Also Read: CBSE Class 12 Board Result 2024: वेबासाइट है डाउन तो डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola