ePaper

CBSE Board Result 2025 by UMANG: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, उमंग ऐप पर देखें

Updated at : 13 May 2025 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2025

CBSE 10th 12th Result 2025

CBSE Board Result 2025 by UMANG: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष 12वीं के परिणाम में 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. ऐप से रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और एक क्लिक में डाउनलोड करें.

विज्ञापन

CBSE Board Result 2025 by UMANG: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष 12वीं के परिणाम में 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. यह परिणाम छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि सीबीएसई 12वीं के नतीजे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक अहम मील का पत्थर होते हैं. CBSE ने छात्रों को डिजीलॉकर (DigiLocker) का एक्सेस दे दिया है. सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट डिजिलाॅकर और ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप उमंग ऐप भी देख सकते हैं. यहां उमंग ऐप से रिजल्ट कैसे देखें (CBSE Board Result 2025 by UMANG) के बारे में बताया जा रहा है.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट (CBSE 10th-12th Result 2025 Update)

इस साल छात्र अपनी मार्कशीट सिर्फ CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर भी देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दिया गया है, जो उनके स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डिजीलॉकर में पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें और अपना मोबाइल नंबर व आधार कार्ड अपडेट रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकें.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Board Result 2025 OUT Soon Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो रहा जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

उमंग ऐप पर रिजल्ट कैसे देखें? (CBSE Board Result 2025 by UMANG)

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें.
  • ऐप खोलें और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब ऐप के “Services” सेक्शन में जाएं और वहां CBSE विकल्प पर टैप करें.
  • लॉगिन के लिए OTP या MPIN का उपयोग करें.
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th-12th Result 2025 Update: रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने छात्रों को दिया ये एक्सेस, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola