नेट स्कोर की मदद से इन 5 सेक्टर में बनाएं करियर, हर महीने होगी लाखों में कमाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Nov 2025 10:14 AM

विज्ञापन

यूजीसी नेट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

UGC NET Job Options: यूजीसी नेट स्कोर (UGC NET Score) के दम पर आपको कई क्षेत्र में नौकरी के ऑप्शन मिलेंगे. इस परीक्षा को पास करने के बाद आप पीएचडी कर सकते हैं और प्रोफेसर बन सकते हैं. वहीं कई सारी सरकारी और प्राइवेट नौकरी के द्वार भी खुल जाते हैं.

विज्ञापन

UGC NET Job Options: यूजीसी नेट एक ऐसी परीक्षा है, जिसे पास  करने के बाद आपके लिए कई ऑप्शन के द्वार खुल जाते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को पीएचडी करने का मौका मिलता है. ऐसे युवा जिन्हें उच्च शिक्षा (Higher Education) हासिल करना है, उनके लिए यूजीसी नेट पास करना जरूरी है. 

शानदार स्टाइपेंड के साथ करें करियर की शुरुआत 

वहीं अगर आपने JRF क्लियर किया है तो आपके पास रिसर्च फील्ड में जाने का भी ऑप्शन है. इसी के साथ आप पीएचडी भी कर सकते हैं. पहले दो साल 37,000 रुपये प्रतिमाह और बाद में 42,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलता है. 

कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते हैं 

यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के बाद आपको किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिल सकती है. सरकारी कॉलेजों में शुरुआती सैलरी करीब 57,700 रुपये  प्रतिमाह होती है. इसके अलावा कई सारे भत्ते भी मिलते हैं. सैलरी और भत्तों को मिलाकर सैलरी करीब 75,000 रुपये से 1 लाख तक पहुंच जाती है. भारत में शिक्षक वो भी कॉलेज के प्रोफेसर की नौकरी को काफी सम्मान वाला पेशा माना जाता है. 

इन कंपनियों में मिलती है नौकरी

यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर युवाओं को ONGC, NTPC, BHEL, IOCL जैसी कंपनियों में भी जॉब का मौका मिलता है. इन नौकरियों में HR, फाइनेंस, मार्केटिंग और रिसर्च डिपार्टमेंट में नौकरी मिल सकती है, जहां सैलरी करीब 50,000 से शुरू ही होती है. वहीं अनुभव और पद के अनुसार, सैलरी 1.5 लाख प्रति महीने हो सकती है. इसके अलावा इन नौकरियों में भी आकर्षक सुविधाएं मिलती हैं. 

रिसर्च में बना सकते हैं करियर 

CSIR, ICAR, ICMR, DRDO जैसे संस्थानों में NET या JRF पास उम्मीदवारों को रिसर्च में काम करने का अवसर मिलता है, जिनकी शुरुआती सैलरी 50,000 रुपये प्रति महीने (Per Month Salary) होती है.   

कॉलेज में प्रबंधन जैसे पोस्ट तक पहुंचने का मौका 

कॉलेज में पढ़ाने से शुरुआत करने के बाद आप धीरे-धीरे प्रमोशन पा सकते हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर से शुरू होकर आप एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, डीन या वाइस-चांसलर तक पहुंच सकते हैं. 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola