2026 में करियर का गेम चेंजर बनेगी ये BTech ब्रांच, CSE रह जाएगा पीछे

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Jan 2026 10:10 PM

विज्ञापन
Top BTech Branch 2026: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC- Freepik)

Top BTech Branch 2026 In Trend: क्या आप भी 2026 में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने वाले हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको बताएंगे टॉप बीटेक ब्रांच (Top BTech Branch) के बारे में और ये क्यों ट्रेंड में हैं.

विज्ञापन

Top BTech Branch 2026 In Trend: बीते कुछ सालों में CSE (Computer Science Engineering) को इंजीनियरिंग फील्ड का सबसे सेफ ब्रांच माना जा रहा था. लेकिन आने वाले कुछ सालों में यह ट्रेंड बदलने वाला है. ये हम नहीं कह रहे हैं. ये कहना है प्लेसमेंट रिकॉर्ड का, जिसके बारे में इस खबर में डिटेल में बात की जाएगी. अगर आपको जानना है तो आप हमारी खबर से जुड़े रह सकते हैं. फिलहाल ये जानेंगे कि कंप्यूटर साइंस ब्रांंच के विकल्प के रूप में इन दिनों कौन-कौन से ब्रांच को देखा जा रहा है.

Top BTech Branch 2026 In Trend: सीएस नहीं ये ब्रांच अब होंगे ट्रेंड में

  • Cyber Security
  • Semiconductor / VLSI
  • Robotics

Cyber Security

डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अटैक और डेटा लीक सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. ऐसे में Ethical Hacker, SOC Analyst और Cyber Expert की जरूरत लगातार बढ़ रही है. इस फील्ड में आप एथिकल हैकर, सिक्योरिटी ऑडिटर और क्लाउड सिक्योरिटी एक्सपर्ट के रूप में काम कर सकते हैं. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) और आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) से ये कोर्स कर सकते हैं.

Semiconductor / VLSI / Chip Design

भारत में आने वाले समय में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ग्रोथ देखा जा सकता है. इस इंडस्ट्री में इंवेस्टमेंट बढ़ सकता है. ऐसे में इस ब्रांच की डिमांड भी बढ़ने वाली है. इस कोर्स को IIT Bhubaneswar और IIT Hyderabad से कर सकते हैं.

Robotics & Automation

ऑटोमेशन और रोबोटिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में गेम बदल रहे हैं. ऐसे में इस फील्ड में भी आने वाले समय में इंजीनियर्स की डिमांड बढ़ने वाली है. IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Roorkee से ये कोर्स कर सकते हैं.

क्यों पीछे हो रहा है कंप्यूटर साइंस का कोर्स?

पिछले कई सालों से CSE में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है जबकि जॉब्स तो लिमिटेड है. ऐसे में कंप्टीशन बढ़ गया है. वहीं प्लेसमेंट की बात करें तो पिछले कुछ सालों में दूसरे-दूसरे ब्रांच में भी शानदार पैकेज मिला है. IT, ECE और MME जैसे कई ब्रांच हैं, जिनमें CS से बेहतर प्लेसमेंट मिला है. NIT Durgapur के साल 2025 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे ज्यादा प्लेसमेंट MME (Metallurgy and Materials Engineering) ब्रांच का रहा. वहीं NIT Kurukshetra के 2024-25 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड (Placement record) के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी एमटेक कोर्स में 16.62 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला. ये पैकेज कंप्यूटर साइंस के पैकेज से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- BTech CS के बाद अब Cyber Security ब्रांच का बढ़ेगा क्रेज, मिल रहा है High Salary का पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola