12वीं के बाद एग्रीकल्चर में बनाएं करियर, देखें भारत की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :02 May 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Top Agriculture Universities In India

एग्रीकल्चर का स्टूडेंट सांकेतिक तस्वीर

Top Agriculture Universities In India: अगर आप साइंस बैकग्राउंड से हैं और एक स्टेबल व ग्रोइंग फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो एग्रीकल्चर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सही यूनिवर्सिटी का चयन आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.

विज्ञापन

Top Agriculture Universities In India: भारत में एग्रीकल्चर सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके साथ ही इस फील्ड में करियर के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं. अगर आप एग्रीकल्चर में पढ़ाई करने का सोच रहे हैं, तो देश के टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से कोर्स करना आपके लिए शानदार करियर का रास्ता खोल सकता है.

इन फेमस यूनिवर्सिटी से करें एग्रीकल्चर कोर्स

देश में कई फेमस कृषि विश्वविद्यालय हैं, जहां से पढ़ाई करने के बाद छात्रों को अच्छे प्लेसमेंट और लाखों के पैकेज मिल रहे हैं. इनमें सबसे प्रमुख नाम Indian Agricultural Research Institute (IARI), New Delhi का आता है, जिसे Pusa Institute भी कहा जाता है. इसके अलावा Punjab Agricultural University (PAU), Ludhiana, GB Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar और Tamil Nadu Agricultural University (TNAU), Coimbatore भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं.

  • Indian Agricultural Research Institute (IARI), New Delhi (पूसा इंस्टीट्यूट)
  • Punjab Agricultural University (PAU), Ludhiana
  • GB Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar
  • Tamil Nadu Agricultural University (TNAU), Coimbatore

क्यों चुनें एग्रीकल्चर फील्ड?

आज के समय में एग्रीकल्चर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एग्री-बिजनेस, फूड टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एग्री-स्टार्टअप और एग्री मार्केटिंग जैसे कई करियर ऑप्शन मौजूद हैं. इन यूनिवर्सिटी में छात्रों को आधुनिक तकनीकों और रिसर्च बेस्ड पढ़ाई कराई जाती है.

कैसे मिलता है एडमिशन?

इन टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आमतौर पर ICAR AIEEA (All India Entrance Examination for Admission) जैसी परीक्षा देनी होती है. इसके अलावा कुछ यूनिवर्सिटी अपनी अलग प्रवेश प्रक्रिया भी रखती हैं.

करियर स्कोप

  • एग्री-बिजनेस कंपनियों में जॉब
  • फूड इंडस्ट्री में करियर
  • रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में काम
  • सरकारी विभागों में रोजगार

कितनी होती है सैलरी?

  • शुरुआती सैलरी: 4-6 लाख रुपये सालाना
  • अनुभव के साथ: 10-15 लाख रुपये सालाना
  • एक्सपीरियंस बढ़ने पर इससे ज्यादा पैकेज भी संभव

यह भी पढ़ें- BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं करियर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola