12वीं के बाद बनें लैब टेक्नीशियन, निकलती हैं सरकारी नौकरी की हजारों भर्तियां

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Nov 2025 2:15 PM

विज्ञापन

Lab Technician की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Lab Technician Career: अगर आप 12वीं के बाद कोई ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जिससे जल्दी नौकरी मिल जाए, तो लैब टेक्नीशियन बनना बहुत अच्छा विकल्प है. आज के समय में हर हॉस्पिटल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब को लैब लैब टेक्नीशियन की जरूरत होती है. ये वो लोग होते हैं जो खून, मूत्र या दूसरे सैंपल की जांच करते हैं और रिपोर्ट तैयार करते हैं.

विज्ञापन

Lab Technician Career: अगर आप 12वीं के बाद हेल्थ सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो लैब टेक्नीशियन का कोर्स आपके लिए बढ़िया विकल्प है. ये एक ऐसा प्रोफेशन है जहां हमेशा नौकरी की जरूरत बनी रहती है. आज हर हॉस्पिटल, पैथोलॉजी और मेडिकल रिसर्च सेंटर में लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) की मांग लगातार बढ़ रही है. अच्छी बात ये है कि इस फील्ड में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी के मौके मिलते हैं.

Lab Technician Course: कौन सा कोर्स सही?

12वीं के बाद अगर आपने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है तो आप मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का कोर्स कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट होने चाहिए. कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी DMLT (Diploma in Medical Laboratory Technology) और BMLT (Bachelor in Medical Laboratory Technology) कोर्स करवाते हैं.

DMLT कोर्स 2 साल का होता है जबकि BMLT कोर्स 3 साल का होता है. इसके अलावा कई जगह 6 महीने से 1 साल के सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाते हैं. इन कोर्स में आपको खून और दूसरे सैंपल की जांच करना, मशीनें चलाना और रिपोर्ट बनाना सिखाया जाता है. ये ट्रेनिंग आपको किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज से मिल सकती है.

Lab Technician Career: सरकारी नौकरी के मौके

सरकारी सेक्टर में भी लैब टेक्नीशियन के लिए बहुत भर्तियां निकलती हैं. इसमें AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) में हर साल लैब टेक्नीशियनऔर टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियां होती हैं. इसके अलावा ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB Paramedical Recruitment) में भी कई पदों पर मौका मिलता है.

स्टेट लेवल की बात करें तो राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) और NHM (National Health Mission) के तहत भी अलग-अलग राज्यों में लैब टेक्नीशियन की भर्तियां निकाली जाती हैं. लैब टेक्नीशियन का काम डॉक्टरों के लिए बहुत अहम होता है क्योंकि किसी भी बीमारी की सही पहचान लैब रिपोर्ट पर ही निर्भर करती है.

आज के समय में हेल्थ सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए लैब टेक्नीशियन की नौकरी हमेशा मांग में रहती है. अगर आप जिम्मेदारी से काम करने वाले और मेडिकल फील्ड में दिलचस्पी रखने वाले छात्र हैं, तो ये करियर आपके लिए बिल्कुल सही है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल दौर का दमदार करियर, IT कंसल्टेंट बनकर करें मोटी कमाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola