डेटा इंजीनियर बनकर कमाएं लाखों, करें 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Oct 2025 1:40 PM

विज्ञापन

Data Engineer की तरह काम करती लड़की की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

How to Become Data Engineer: डिजिटल जमाने में डेटा सबसे कीमती चीज बन गया है. हर कंपनी, चाहे वह बैंकिंग सेक्टर की हो या ई-कॉमर्स की, अपने बिजनेस को चलाने के लिए डेटा पर निर्भर है. ऐसे में डेटा को सही तरीके से संभालने और प्रोसेस करने वाले प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ी है.

विज्ञापन

How to Become Data Engineer: डेटा इंजीनियर वो जादूगर होता है जो डेटा के पहाड़ को सिस्टम में ऐसे सजा देता है कि कंपनी वालों को बिजनेस के फैसले लेना आसान हो जाए. आसान भाषा में कहे तो ये लोग वही हैं जो डेटा को एक जगह स्टोर करने से लेकर एनालिसिस करने का काम करते हैं. इसके लिए थोड़ा गणित, थोड़ा कोडिंग और ढेर सारा दिमाग लगता है. ऐसे में सवाल आता है कि डेटा इंजीनियर (Data Engineer) कैसे बनें और कौन सा कोर्स करें? तो इन सवालों का जवाब आपको यहां मिल जाएगा.

Data Engineering Course: 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स

अगर आप सोच रहे हैं कि डेटा इंजीनियर बनने के लिए सालों पढ़ाई करनी पड़ेगी तो ऐसा नहीं है. अब कई यूनिवर्सिटी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सिर्फ 6 महीने का डेटा इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर करते हैं. इसमें आपको Python, SQL, Hadoop, Spark, Data Warehousing और Cloud Tools जैसी टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है. इस कोर्स को कोई भी ग्रेजुएट या टेक्निकल स्टूडेंट कर सकता है.

बेस्ट करियर ऑप्शन

6 महीने का यह कोर्स पूरा करने के बाद आप डेटा इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट, क्लाउड डेटा इंजीनियर, या बिग डेटा डेवलपर जैसी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 5 से 8 लाख रुपये सालाना तक होती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह 15 से 20 लाख रुपये तक भी पहुंच सकती है. आज की तारीख में Amazon, Google, TCS, Infosys और Wipro जैसी कंपनियां डेटा इंजीनियर की भर्ती कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: डेटा साइंटिस्ट की बढ़ी डिमांड, 6 महीने के कोर्स से पाएं लाखों की जॉब

डेटा इंजीनियर का क्या काम होता है?

डेटा इंजीनियर का काम कंपनी के बड़े डेटा को इकट्ठा करना, साफ करना और उसे एनालिसिस के लिए तैयार करना होता है. वह डेटा पाइपलाइन बनाता है ताकि डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस टीम आसानी से जानकारी निकालकर सही निर्णय ले सकें.

डेटा इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

भारत में एक नए डेटा इंजीनियर की औसत सैलरी 5 से 8 लाख रुपये सालाना होती है. अनुभव बढ़ने पर यह 15 से 25 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. बड़ी टेक कंपनियों जैसे Google, Amazon और TCS में यह और भी अधिक होती है.

डेटा इंजीनियर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?

डेटा इंजीनियर बनने के लिए आप Data Engineering Certificate Course, Big Data Course, या Cloud Data Management Course कर सकते हैं. इन कोर्स में Python, SQL, Hadoop, Spark और Cloud Tools जैसी टेक्नोलॉजी सिखाई जाती हैं जो इस फील्ड में जरूरी हैं.

डेटा इंजीनियर बनने के लिए मुझे कितनी डिग्री चाहिए?

डेटा इंजीनियर बनने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. आप BTech, BCA, या BSc (Computer Science / IT) में डिग्री लेकर शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 6 महीने या 1 साल का स्पेशलाइज्ड सर्टिफिकेट कोर्स करना बेहतर रहेगा.

डेटा इंजीनियर बनने के लिए मुझे क्या सीखना चाहिए?

डेटा इंजीनियर बनने के लिए आपको Python, SQL, और Database Management सीखना जरूरी है. साथ ही Hadoop, Spark, AWS और Google Cloud जैसे टूल्स की जानकारी होनी चाहिए. इसके अलावा डेटा स्ट्रक्चर, लॉजिक बिल्डिंग और एनालिटिकल थिंकिंग स्किल्स भी जरूरी हैं.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola