Online Courses की दुनिया! घर बैठे फ्री में सीखें, करियर को दें नई उड़ान

सांकेतिक फोटो (Freepik)
Free Online Courses: ऑनलाइन कोर्स की दुनिया आज हर किसी के लिए एक सुनहरा मौका है. अगर आपके पास मोबाइल और इंटरनेट है, तो आप भी घर बैठे नई स्किल सिख सकते हैं और अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं ऑनलाइन कोर्स से कैसे करियर ग्रोथ में मदद में मिलती है.
Free Online Courses: आज का समय डिजिटल है और सीखने के तरीके भी पूरी तरह बदल चुके हैं. पहले जहां पढ़ाई के लिए स्कूल या कोचिंग जाना जरूरी होता था, वहीं अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से नई-नई स्किल्स सीख सकते हैं. Online Courses ने सीखने को आसान, सस्ता और सबके लिए उपलब्ध बना दिया है. खास बात ये है कि कई प्लेटफॉर्म पर आप फ्री में भी कोर्स कर सकते हैं.
Free Online Courses: ऑनलाइन कोर्सेस हैं?
ऑनलाइन कोर्सेस ऐसे कोर्स होते हैं जो इंटरनेट के जरिए किए जाते हैं. इसमें वीडियो लेक्चर, नोट्स, क्विज और असाइनमेंट शामिल होते हैं. आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी, कहीं भी पढ़ सकते हैं. कुछ पॉपुलर प्लेटफॉर्म जैसे Coursera, Udemy, edX और Khan Academy पर हजारों कोर्स उपलब्ध हैं.
Free Online Courses: फ्री में कोर्स कैसे करें?
बहुत लोगों को लगता है कि ऑनलाइन पढ़ाई महंगी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. आप इन तरीकों से फ्री में सीख सकते हैं:
- कई प्लेटफॉर्म फ्री कोर्स ऑफर करते हैं.
- कुछ कोर्स में Audit ऑप्शन होता है, जिससे आप बिना पैसे दिए पढ़ सकते हैं.
- YouTube पर भी बहुत अच्छे एजुकेशनल चैनल मिल जाते हैं.
- बस आपको सही प्लेटफॉर्म और कोर्स चुनना आना चाहिए.
कौन-कौन सी स्किल्स सीख सकते हैं?
आजकल कंपनियां डिग्री के साथ-साथ स्किल्स को ज्यादा महत्व देती हैं. ऑनलाइन कोर्स के जरिए आप लगभग हर तरह की स्किल सीख सकते हैं, जैसे:
- कोडिंग और प्रोग्रामिंग
- डिजिटल मार्केटिंग
- ग्राफिक डिजाइनिंग
- स्पोकेन इंग्लिश
- डेटा एनालिसिस
- AI और मशीन लर्निंग
अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई
ऑनलाइन कोर्सेस की सबसे बड़ी खासियत है फ्लेक्सबिलटी. आप अपने टाइम के हिसाब से पढ़ सकते हैं. जॉब या पढ़ाई के साथ भी मैनेज कर सकते हैं. बार-बार वीडियो देखकर concept समझ सकते हैं. साथ ही इससे लर्निंग स्ट्रेस फ्री हो जाती है.
करियर में कैसे मदद करता है?
अगर आप सही कोर्स चुनते हैं और उसे पूरा करते हैं, तो ये आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है:
- Resume मजबूत होता है.
- नई जॉब के मौके बढ़ते हैं.
- फ्रीलांसिंग शुरू कर सकते हैं.
- प्रोमोशन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
- कई कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है, जो आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाता है.
ध्यान रखने वाली बातें
ऑनलाइन कोर्स (Free Online Courses) करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें:
- हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही कोर्स करें.
- कोर्स पूरा करना सबसे जरूरी है.
- प्रैक्टिकल प्रैक्टिस करें.
- फेक या आउटडेटेड कंटेंट से बचें.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनें प्रिंटिंग इंजीनियर्स, समय रैना ने ली है यही डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










