12वीं के बाद बनें क्रिमिनोलॉजिस्ट, जानें सैलरी और स्कोप

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :03 May 2026 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
Criminology Courses

क्रिमिनोलॉजी कोर्स सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Criminology Courses: क्रिमिनोलॉजी उन छात्रों के लिए शानदार करियर ऑप्शन है, जो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं और अपराध की जड़ तक पहुंचने में रुचि रखते हैं. सही कोर्स और ट्रेनिंग के साथ इस फील्ड में शानदार भविष्य बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

Criminology Courses: अगर आपका इंटरेस्ट क्राइम, लॉ और इंवेस्टिगेशन में है तो आप Criminology का कोर्स कर सकते हैं. बढ़ते क्राइम की वजह से इस फील्ड में लोगों की डिमांड बढ़ रही है. यह फील्ड अपराधों के कारण, उनके पैटर्न और उन्हें रोकने के तरीकों को समझने पर आधारित होती है. आज के समय में बढ़ते अपराध और साइबर क्राइम के चलते इस फील्ड में प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस कोर्स में करियर ग्रोथ और सैलरी है.

क्या है क्रिमिनोलॉजी कोर्स?

क्रिमिनोलॉजी एक ऐसा विषय है, जिसमें अपराध के कारण, उसकी जांच, रोकथाम और अपराधियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है. इस फील्ड में करियर बनाने के लिए छात्र 12वीं के बाद Criminology, Forensic Science या संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. इसके बाद मास्टर्स और स्पेशलाइजेशन करके बेहतर अवसर हासिल किए जा सकते हैं

कौन सा कोर्स करें?

  • BA/BSc in Criminology
  • BSc Forensic Science
  • Criminology में MSc या PG Diploma
  • Cyber Crime या Forensic Investigation में स्पेशल कोर्स

करियर ऑप्शन

  • क्रिमिनोलॉजिस्ट
  • फॉरेंसिक एक्सपर्ट
  • पुलिस विभाग या जांच एजेंसियां
  • साइबर क्राइम एक्सपर्ट
  • लीगल एडवाइजर
  • रिसर्चर या प्रोफेसर

किस संस्थान से करें क्रिमिनोलॉजी?

  • University of Mysore
  • Delhi University
  • Sardar Patel University of Police

सैलरी कितनी मिलती है?

इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव और स्किल्स बढ़ने के साथ यह 8 से 12 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है, खासकर साइबर क्राइम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के लिए.

यह भी पढ़ें- बिना डिग्री भी मिल सकती है नौकरी! ये 5 कोर्स खोलेंगे रोजगार के दरवाजे

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola