अब पढ़ना हो जाएगा मजेदार, इन Course में बनाएं करियर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Sep 2025 7:01 PM

विज्ञापन

बेस्ट कोर्स (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Easy And Best Career Course: अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, जिन्हें करियर में नई उड़ान भरनी है लेकिन पढ़ने से भी डरते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे विषय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पढ़ने में आसान हैं और मजेदार भी. इसी के साथ इन स्ट्रीम में कई सारे करियर ऑप्शन हैं. 

विज्ञापन

Easy And Best Career Course: आज के समय में हर किसी के पास अच्छी डिग्री होती है. कई लोग टफ विषय चुनते हैं तो कई आसान. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, जिन्हें करियर में नई उड़ान भरनी है लेकिन पढ़ने से भी डरते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे विषय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पढ़ने में आसान हैं और मजेदार भी. इसी के साथ इन स्ट्रीम में कई सारे करियर ऑप्शन हैं. 

इतिहास 

अतीत की घटनाओं में रूचि है, डेट्स याद रहते हैं तो आप इतिहास विषय का भी चयन कर सकते हैं. इस विषय की पढ़ाई करने के बाद आप आसानी से कई तरह की प्रतियोगी परीक्षा क्रैक कर सकते हैं. साथ ही स्कूल या कॉलेज में शिक्षक के रूप में काम कर सकते हैं. 

कम्युनिकेश

अगर आपको मैथ्स और साइंस जैसे विषय टफ लगते हैं तो आपके लिए यह क्षेत्र बहुत सही है. यह विषय पढ़ाई के लिहाज से आसान होने के साथ-साथ बेहद रोचक भी है. इसमें छात्रों को बातचीत करने की कला, अभिव्यक्ति, पब्लिक स्पीकिंग, लेखन, पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और मीडिया प्रोडक्शन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाती है. 

लिबरल आर्ट्स

साहित्य, मनोविज्ञान, दर्शन, राजनीति जैसे विषयों का मिश्रण है लिबरल आर्ट्स. इस फील्ड में भी आप अपना करियर बना सकते हैं.

क्रिएटिव राइटिंग (रचनात्मक लेखन) 

मास मीडिया और कम्युनिकेशन की तरह यह फील्ड भी काफी आसान है, जिसमें बहुत ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ती. हां, लेकिन आपका क्रिएटिव होना जरूरी है. कविता और कहानी कहने में दिलचस्पी है और लिखना अच्छा लगता है तो आप इस फील्ड में शानदार करियर बना सकते हैं. 

अंग्रेजी साहित्य

कविता, कहानी और लेखन से जुड़ा है अंग्रेजी साहित्य का विषय. इस विषय को चुनने वालों को मैथ्स के कठिन सवालों से छुटकारा मिल जाएगा. अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई करने के बाद आप ट्रांसलेटर, स्कूल शिक्षक, प्रोफेसर आदि के रूप में काम कर सकते हैं. 

फिजिकल एजुकेशन 

इस क्षेत्र में खेल, योग, व्यायाम आदि के बारे में सीखने का मौका मिलेगा. अगर आपकी रूचि इन सब चीजों में है तो आप फिजिकल एजुकेशन में करियर बना सकते हैं. इस कोर्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर डिग्री हासिल करने के बाद आप स्कूल या अन्य संस्थान में फिटनेस कोच, फिजिकल एजुकेशन विषय के शिक्षक और स्पोर्ट्स कोच आदि के रूप में काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- फीकी पड़ रही है Vocational Course की चमक, 70 से घटकर रह गए सिर्फ 23 कोर्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola